एक्सिस बैंक पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो शायद आपके पास इतनी बचत ना हो जिससे आप तुरंत बड़ा खर्च पूरा कर सके। जैसे घर की मरम्मत, शादी का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, यात्रा या किसी दूसरी व्यक्तिगत जरूरत के लिए कई बार इन कामों के लिए अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में पर्सनल लोन एक विकल्प हो सकता है।

अगर आप नौकरी करते हैं और नियमित महीने की आय प्राप्त करते हैं तो ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे मिलने वाला लोन है। बैंक से पात्र ग्राहकों को ₹50,000 से ₹50 लाख तक पर्सनल लोन ले सकते है और इसे चुकाने के लिए 12 महीने से 84 महीने तक का समय मिल सकता है।

हालांकि ₹50 लाख तक लोन उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं है कि प्रत्येक आवेदक को इतनी राशि मिल जाएगी। बैंक आपकी मासिक आय, वर्तमान EMI, क्रेडिट रिकॉर्ड, उम्र और लोन चुकाने की क्षमता को देखकर अंतिम लोन राशि और ब्याज दर तय कर सकता है।

इस पोस्ट में Axis Bank Personal Loan की ब्याज दर, लोन राशि, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क, EMI, पहले से स्वीकृत लोन ऑफर और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी आसान भाषा में जानेंगे।

ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन की मुख्य विशेषताएं

विशेषताजानकारी
लोन राशि₹50,000 से ₹50 लाख तक
ब्याज दर9.99% से 22% प्रतिवर्ष
लोन अवधि12 से 84 महीने
प्रोसेसिंग फीसलोन राशि का 2% तक + लागू GST
न्यूनतम उम्र21 वर्ष
अधिकतम उम्रलोन पूरा होने के समय 60 वर्ष
Axis Bank ग्राहक की न्यूनतम शुद्ध मासिक आय₹15,000
गैर-Axis Bank ग्राहक की न्यूनतम शुद्ध मासिक आय₹25,000
गारंटी या संपत्तिसामान्य रूप से जरूरी नहीं
आवेदनऑनलाइन
लोन का प्रकारबिना गारंटी पर्सनल लोन

ऊपर दी गई ब्याज दर, लोन सीमा, अवधि और पात्रता समय के साथ बैंक के द्वारा बदली जा सकती है।

एक्सिस बैंक पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन

ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड यानी बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे हुए मिलने वाला व्यक्तिगत लोन है। इसके लिए सामान्य रूप से मकान, जमीन, सोना या दूसरी संपत्ति बैंक के पास सुरक्षा के रूप में रखने की जरूरत नहीं होती।

चूंकि बैंक के पास आपके लोन के बदले कोई संपत्ति गिरवी नहीं होती है, इसलिए बैंक आपकी आय और क्रेडिट प्रोफाइल को काफी ज्यादा महत्व देता है। बैंक यह समझने की कोशिश करता है कि आपकी मासिक आय कितनी है, पहले से कितनी EMI चल रही हैं और आपने पुराने लोन या क्रेडिट कार्ड के भुगतान समय पर किए हैं या नहीं।

बैंक की पात्रता नीति के अनुसार पात्र व्यक्ति ₹50,000 से ₹50 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐक्सिस बैंक से पर्सनल लोन चुकाने के लिए अधिकतम 84 महीने तक की अवधि मिल सकती है।

इस लोन की राशि का उपयोग शादी, घर की मरम्मत, यात्रा, उच्च शिक्षा या दूसरी व्यक्तिगत आर्थिक जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पर्सनल लोन: ब्याज दर, पात्रता, दस्तावेज़, फीस और आवेदन प्रक्रिया

लोन की ब्याज दर कितनी है?

Axis Bank Personal Loan की ब्याज दर 9.99% प्रतिवर्ष से शुरू होकर अधिकतम 22% प्रतिवर्ष तक हो सकती है। लेकिन केवल 9.99% की शुरुआती ब्याज दर देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि हर आवेदक को इसी दर पर लोन मिलेगा।

आपको मिलने वाली वास्तविक ब्याज दर अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए एक व्यक्ति को 10.50% की दर पर लोन मिल सकता है, जबकि दूसरे व्यक्ति को समान लोन राशि पर 16% या उससे अधिक ब्याज दर मिल सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों की आर्थिक और क्रेडिट स्थिति एक जैसी नहीं होती।

पर्सनल लोन की ब्याज दरें (जुलाई 2026)

बैंक / NBFC का नामब्याज दरें (वार्षिक)प्रोसेसिंग फीस
केनरा बैंक9.70% – 15.15%0.5% तक (अधिकतम ₹5,000)
HDFC बैंक9.99% से शुरू*₹6,500 तक
बैंक ऑफ बड़ौदा10.15% – 18.00%2% तक (अधिकतम ₹10,000)
पंजाब नेशनल बैंक10.25% – 16.80%1% तक
बैंक ऑफ इंडिया10.85% – 16.15%1% तक (न्यूनतम ₹250; अधिकतम ₹15,000)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र8.75% – 13.55%1% तक (अधिकतम ₹10,000)
आदित्य बिड़ला कैपिटल10.99% से शुरू4% तक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया9.85% – 11.65%1% तक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया8.75% – 12.55%1% तक (अधिकतम ₹7,500)
धनी लोन एंड सर्विसेज़ लिमिटेड13.99% से शुरू3% से शुरू
फेडरल बैंक12.00% – 22.50%*2% तक
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज़10.00% – 35.00%5.90% से शुरू
एक्सिस बैंक9.99% से शुरू2% तक
हीरो फिनकॉर्प30.00% तक*2.3% – 3%
HSBC बैंक9.75% से शुरू2% तक
ICICI बैंक9.99% से शुरू2% तक
IDFC फर्स्ट बैंक9.99% से शुरू2% तक
IIFL फाइनेंस12.00% – 28.00%2% – 9%
इंडियन ओवरसीज़ बैंक10.25% से शुरू0.75% तक
इंडसइंड बैंक10.35% से शुरू*3.5% तक
कोटक महिंद्रा बैंक9.98% से शुरू*5% तक
L&T फाइनेंस11.00% से शुरू3% तक
महिंद्रा फाइनेंस8.00% – 25.00%लोन राशि का 2% या ₹5,000, जो भी कम हो
मनप्पुरम फाइनेंस18.00% – 24.00%लोन राशि का 1%
मनीव्यू14.00% से शुरू2% से शुरू
मुथूट फाइनेंस13.50% से शुरूआवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार
पीरामल फाइनेंस12.14% से शुरू5% तक
पूनावाला फिनकॉर्प9.99% से शुरू3% तक
पंजाब & सिंध बैंक9.60% – 13.85%0.50% – 1%
बजाज फाइनेंस लिमिटेड10.00% – 30.00%3.93% तक
श्रीराम फाइनेंस11.00% से शुरू5% तक
टाटा कैपिटल10.99% से शुरू3.5% तक
UCO बैंक9.95% – 13.20%1% तक (न्यूनतम ₹750)
चोलामंडलम IFC10.00% – 28.00%4% – 6%

नोट: बैंक या एनबीएफसी द्वारा ब्याज दरें समय समय पर बदल सकती है इसलिए लोन लेने से पहले संबंधित बैंक से लोन की ब्याज दर जरूर जानें।

लोन की ब्याज दर किन बातों पर निर्भर करती है?

पर्सनल लोन पर आपको कितनी ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला केवल लोन राशि देखकर नहीं होता। आपकी पूरी क्रेडिट और आय प्रोफाइल का असर ब्याज दर पर पड़ता है। कुछ मुख्य कारण है जिनका सीधा असर लोन की ब्याज दर पर पड़ता है।

क्रेडिट स्कोर और पुराना भुगतान रिकॉर्ड

क्रडिट स्कोर यह दिखाता है कि आपने पुराने लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान को किस तरह संभाला है।
यदि आपने EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाए हैं तो आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत हो सकती है। इससे बेहतर लोन शर्तें यानी उचित ब्याज पर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
इसके विपरीत, बार-बार EMI देर से चुकाने, क्रेडिट कार्ड का भुगतान चूकने या खाते में पुराने बकाया होने पर बैंक अधिक जोखिम देख सकता है।
केवल 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर होना लोन स्वीकृति की गारंटी नहीं है, लेकिन मजबूत क्रेडिट स्कोर लोन आवेदन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

आपकी मासिक आय

नियमित और पर्याप्त मासिक आय बैंक के लिए महत्वपूर्ण होती है।
मान लीजिए दो लोगों को ₹5 लाख का लोन चाहिए। पहले व्यक्ति की मासिक शुद्ध आय ₹30,000 है और दूसरे की ₹80,000 है। यदि दोनों की दूसरी आर्थिक स्थिति लगभग समान है तो अधिक आय वाले व्यक्ति की भुगतान क्षमता बेहतर हो सकती है।
हालांकि केवल ज्यादा वेतन होना ही पर्याप्त नहीं है। बैंक आपके वर्तमान कर्ज और खर्च को भी देख सकता है।

पहले से चल रही EMI

अगर आपकी मासिक आय ₹50,000 है लेकिन पहले से ₹25,000 की EMI चल रही है तो नया बड़ा पर्सनल लोन आपके बजट पर दबाव बढ़ा सकता है।
वहीं समान ₹50,000 आय वाले दूसरे व्यक्ति की कोई EMI नहीं है तो उसकी नया लोन चुकाने की क्षमता बेहतर हो सकती है।

अपनी वर्तमान EMI और मासिक आय के बीच स्थिति समझने के लिए Fincoloan के Debt-to-Income (DTI) Ratio Calculator का उपयोग कर सकते हैं। इससे पता लगाने में मदद मिल सकती है कि आपकी आय का कितना हिस्सा पहले से कर्ज भुगतान में जा रहा है।

बैंक के साथ आपका संबंध

बैंक की ब्याज दर से जुड़ी जानकारी में ग्राहक के बैंक के साथ संबंध को भी ब्याज दर प्रभावित करने वाले कारणों में शामिल किया गया है।
यदि आपका सैलरी अकाउंट बैंक में है या आप पुराने ग्राहक हैं तो बैंक के पास आपके लेनदेन और आय से जुड़ी जानकारी पहले से हो सकती है।
कुछ पात्र मौजूदा ग्राहकों को पहले से स्वीकृत पर्सनल लोन ऑफर भी मिल सकता है।

लोन राशि और भुगतान अवधि

आप कितनी राशि का लोन ले रहे हैं और उसे कितने समय में चुकाना चाहते हैं, यह भी आपके लोन ऑफर पर असर डाल सकता है।
लंबी अवधि चुनने से EMI कम हो सकती है लेकिन कुल ब्याज बढ़ सकता है। छोटी अवधि में EMI अधिक होगी लेकिन लोन जल्दी पूरा होने के कारण कुल ब्याज कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट टर्म लोन क्या है? पात्रता, ब्याज दर, प्रकार, फायदे, नुकसान और आवेदन प्रक्रिया

₹50 लाख तक का लोन क्या सभी को मिल सकता है?

नहीं, Axis Bank Personal Loan की अधिकतम सीमा ₹50 लाख है, लेकिन प्रत्येक आवेदक को ₹50 लाख का लोन नहीं मिलेगा।
बैंक आपकी आय और भुगतान क्षमता के अनुसार अंतिम लोन राशि तय कर सकता है।
उदाहरण के लिए यदि आपकी मासिक आय ₹30,000 है और पहले से ₹10,000 की EMI चल रही है तो ₹50 लाख का पर्सनल लोन मिलना सामान्य रूप से मुश्किल होगा।
इसके विपरीत, अधिक मासिक आय, कम वर्तमान कर्ज और मजबूत क्रेडिट रिकॉर्ड वाले आवेदक की अधिक लोन राशि के लिए पात्रता बेहतर हो सकती है।
इसलिए अधिकतम लोन सीमा को अपनी तय लोन पात्रता न समझें।

आप हमारे Loan Eligibility Calculator में अपनी मासिक आय, वर्तमान EMI और दूसरी जरूरी जानकारी डालकर संभावित लोन पात्रता का शुरुआती अनुमान लगा सकते हैं।

पर्सनल लोन की पात्रता

बैंक की उपलब्ध पात्रता जानकारी के अनुसार यह पर्सनल लोन मुख्य रूप से वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है।
निम्न प्रकार के वेतनभोगी व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं:

  • वेतनभोगी डॉक्टर
  • सार्वजनिक और निजी लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारी
  • सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम यानी PSU के कर्मचारी
  • केंद्रीय और स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारी

आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। लोन की पूरी अवधि समाप्त होने के समय अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
ऐक्सिस बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए न्यूनतम मासिक आय ₹15,000 होनी चाहिए।
गैर-ऐक्सिस बैंक ग्राहकों के लिए न्यूनतम मासिक आय ₹25,000 होनी चाहिए।

यहां एक बात समझना जरूरी है। केवल न्यूनतम आय शर्त पूरी करने से लोन मिलना तय नहीं होता।
बैंक आपके आवेदन, आय, क्रेडिट रिकॉर्ड, वर्तमान EMI और दूसरी जांच के आधार पर अंतिम फैसला कर सकता है।

लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

पर्सनल लोन आवेदन के दौरान सामान्य रूप से पहचान, आय और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
बैंक के पर्सनल लोन पेज पर निम्न दस्तावेज दिए गए हैं:\

  • पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • पिछली 3 सैलरी स्लिप
  • नवीनतम फॉर्म 16
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • जन्मतिथि वाले आधार कार्ड
  • वोटर आईडी

KYC के लिए ऊपर दिए गए स्वीकार्य दस्तावेजों में से लागू दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान बैंक दस्तावेज अपलोड करने, eKYC और Video KYC पूरा करने के लिए कह सकता है।

अपनी प्रोफाइल के अनुसार कौन से दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, इसे समझने के लिए लोन के लिए जरूरी दस्तावेज Checklist Generator भी उपयोग कर सकते हैं।

Axis Bank Personal Loan की प्रोसेसिंग फीस

पर्सनल लोन की प्रक्रिया मे होने वाले खर्च को वसूलने के लिए उधारकर्ता से लोन राशि का 2% तक प्रोसेसिंग शुल्क लिया जा सकता है। इसके साथ लागू GST अलग से देना पड़ सकता है।

मान लीजिए आपने ₹5 लाख का पर्सनल लोन लिया और आपके लोन पर 2% प्रोसेसिंग फीस लागू हुई।
प्रोसेसिंग फीस:

₹5,00,000 × 2% = ₹10,000
₹10,000 पर 18% GST:
₹10,000 × 18% = ₹1,800
कुल प्रोसेसिंग फीस और GST:
₹10,000 + ₹1,800 = ₹11,800
इस तरह उधारकर्ता को शुल्क ₹11,800 देना होगा।

यह केवल गणना समझाने के लिए उदाहरण है। वास्तविक प्रोसेसिंग फीस आपके लोन ऑफर के अनुसार अलग हो सकती है।
एक जरूरी बात यह भी है कि स्वीकृत लोन राशि और आपके बैंक खाते में वास्तव में मिलने वाली राशि अलग हो सकती है। यदि लागू शुल्क लोन राशि से काटे जाते हैं तो खाते में मिलने वाली वास्तविक रकम कम हो सकती है।

इसलिए लोन स्वीकार करने से पहले यह जरूर देखें कि स्वीकृत राशि कितनी है और खाते में वास्तविक रूप से कितनी राशि मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Paytm Personal Loan: पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, पार्टनर लेंडर्स और आवेदन प्रक्रिया

अन्य फीस और शुल्क

शुल्कजानकारी
चेक/SI/ECS/NACH भुगतान निर्देश असफल₹500 प्रति बार + लागू GST
चेक या भुगतान साधन बदलने का शुल्क₹500 प्रति बार + लागू GST
भुगतान मे चूक पर Penal Chargesबकाया राशि पर 8% प्रतिवर्ष, लागू शर्तों के साथ
डुप्लीकेट स्टेटमेंट₹250 प्रति सेट + GST
CIC रिपोर्ट₹50 प्रति सेट + GST
डुप्लीकेट No Dues Certificate₹250 प्रति सेट + GST
स्टाम्प ड्यूटीसंबंधित राज्य के नियम के अनुसार
प्रोसेसिंग फीसलोन राशि का 2% तक + GST

बैंक द्वारा ईएमआई भुगतान मे चूक होने पर बकाया राशि पर 8% प्रतिवर्ष पीनल चार्ज लागू हो सकता हैं। जो न्यूनतम ₹300 और अधिकतम ₹1,00,000 या 8% गणना के अनुसार लागू हो सकती है।

इसका सीधा मतलब है कि EMI देर से चुकाना केवल क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए नुकसानदायक नहीं हो सकता, बल्कि आपकी लोन लागत भी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Instant Personal Loan ₹50,000: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज और पैसा मिलने की पूरी प्रक्रिया

पार्ट-पेमेंट करने पर कितना शुल्क लगता है?

पार्ट-पेमेंट का मतलब है कि आप पूरे लोन को बंद किए बिना बकाया मूलधन का कुछ हिस्सा एक साथ चुका देते हैं। इससे लोन का बकाया मूलधन कम हो सकता है और आगे चुकाए जाने वाले कुल ब्याज में भी बचत हो सकती है।

Axis Bank Personal Loan में पार्ट-पेमेंट से जुड़े शुल्क और शर्तें इस प्रकार हैं:

पार्ट-पेमेंट की स्थितिशुल्क
36 EMI से कम भुगतान होने परप्री-पेड राशि का 3%
36 EMI पूरी होने के बादप्री-पेड राशि का 2%
12 EMI पूरी होने के बाद, एक वर्ष में बकाया मूलधन का 25% तक पार्ट-पेमेंटकोई पार्ट-पेमेंट शुल्क नहीं
12 EMI पूरी होने से पहले पार्ट-पेमेंटलागू पार्ट-पेमेंट शुल्क देना होगा
एक वर्ष में बकाया मूलधन के 25% से अधिक पार्ट-पेमेंट करने परलागू पार्ट-पेमेंट शुल्क देना होगा
दो बिना शुल्क वाले पार्ट-पेमेंट के बीच 12 EMI का गैप ना होने परलागू पार्ट-पेमेंट शुल्क देना होगा

यानी 12 EMI पूरी करने के बाद आप तय शर्तों के अनुसार प्रत्येक वर्ष बकाया मूलधन का 25% तक बिना पार्ट-पेमेंट शुल्क के चुका सकते हैं। हालांकि दो ऐसे बिना शुल्क वाले पार्ट-पेमेंट के बीच कम से कम 12 भुगतान की गई EMI का अंतर होना चाहिए।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पर्सनल लोन का बकाया मूलधन ₹4 लाख है तो इसका 25% यानी ₹1 लाख होता है। तय शर्तें पूरी होने पर आप ₹1 लाख तक पार्ट-पेमेंट बिना शुल्क के कर सकते हैं।

यदि आपके पास अतिरिक्त पैसा है और आप लोन का कुछ हिस्सा पहले चुकाना चाहते हैं तो Fincoloan के Loan Prepayment Calculator से यह समझ सकते हैं कि प्री-पेमेंट करने पर ब्याज और लोन अवधि में लगभग कितना अंतर आ सकता है।

लोन समय से पहले पूरा बंद करने पर फोरक्लोजर शुल्क

फोरक्लोजर का मतलब तय लोन अवधि पूरी होने से पहले पूरा बकाया लोन चुकाकर लोन खाता बंद करना है। ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन में फोरक्लोजर शुल्क लोन राशि, भुगतान की गई EMI और लोन बंद करने के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत के अनुसार अलग हो सकता है।

लोन और फोरक्लोजर की स्थितिफोरक्लोजर शुल्क
₹10 लाख से कम लोन और 36 EMI तक भुगतानबकाया मूलधन का 3%
₹10 लाख से कम लोन और 36 EMI के बादबकाया मूलधन का 2%
₹10 लाख या अधिक का लोन, अपने पैसों से 12 EMI से पहले बंद करने परबकाया मूलधन का 3%
₹10 लाख या अधिक का लोन, अपने पैसों से 12 EMI पूरी होने के बाद बंद करने परकोई फोरक्लोजर शुल्क नहीं
₹10 लाख या अधिक का लोन, दूसरे स्रोत से 36 EMI तक बंद करने परबकाया मूलधन का 3%
₹10 लाख या अधिक का लोन, दूसरे स्रोत से 36 EMI के बाद बंद करने परबकाया मूलधन का 2%
फोरक्लोजर लॉक-इन अवधिकोई लॉक-इन अवधि नहीं

यहां अपने पैसों से लोन बंद करने का मतलब है कि ग्राहक अपनी बचत या अपने उपलब्ध पैसों से बकाया लोन चुका रहा है। वहीं दूसरे स्रोत से लोन बंद करने का मतलब किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्था से नया लोन लेकर पुराने लोन को चुकाना हो सकता है।

लोन समय से पहले बंद करने से पहले फोरक्लोजर शुल्क और आगे बचने वाले ब्याज की तुलना जरूर करें।

उदाहरण के लिए, यदि लोन बंद करने पर ₹20,000 फोरक्लोजर शुल्क देना पड़ रहा है और समय से पहले लोन चुकाने से केवल ₹15,000 ब्याज की बचत हो रही है तो ऐसा करने से इसका फायदा सीमित हो सकता है।

इस तरह की स्थिति में आप हमारे Loan Prepayment Calculator से गणना करके यह समझ सकते हैं कि लोन समय से पहले चुकाने पर वास्तव में कितने ब्याज की बचत हो सकती है।

लोन कैंसिल करने पर क्या होगा?

बैंक की मौजूदा शुल्क सूची के अनुसार लोन मिलने के 0 से 3 दिनों के भीतर लोन कैंसिल करने पर कैंसिल करने की तारीख तक का ब्याज देना पड़ सकता है। प्रोसेसिंग फीस, स्टाम्प ड्यूटी, दूसरे कानूनी शुल्क और लागू GST वापस या माफ नहीं किए जाते।

3 दिन से अधिक होने पर लोन बंद करने की प्रक्रिया को फोरक्लोजर माना जा सकता है।
इसलिए लोन राशि खाते में आने से पहले लोन ऑफर, ब्याज दर, EMI और सभी शुल्क ध्यान से पढ़ें। पैसा खाते में आने के बाद फैसला बदलने पर भी आपकी लागत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको पर्सनल लोन की जरूरत है लेकिन हर बैंक से आवेदन अस्वीकार हो रहा है? जानिए इसकी वजह और समाधान

₹5 लाख के पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?

मान लीजिए आप ₹5 लाख का पर्सनल लोन 12% वार्षिक ब्याज दर पर लेते हैं।

अलग-अलग अवधि में अनुमानित EMI इस प्रकार हो सकती है:

लोन अवधिअनुमानित EMIअनुमानित कुल ब्याजअनुमानित कुल भुगतान
2 वर्ष₹23,537₹64,881₹5,64,881
3 वर्ष₹16,607₹97,858₹5,97,858
5 वर्ष₹11,122₹1,67,333₹6,67,333
7 वर्ष₹8,826₹2,41,399₹7,41,399

यहां एक महत्वपूर्ण बात साफ दिखाई देती है। लोन अवधि बढ़ने पर EMI कम हो रही है, लेकिन कुल ब्याज काफी बढ़ रहा है।
2 वर्ष की अवधि में EMI लगभग ₹23,537 है और कुल ब्याज लगभग ₹64,881 बनता है।
वहीं 7 वर्ष की अवधि में EMI घटकर लगभग ₹8,826 हो जाती है लेकिन कुल ब्याज लगभग ₹2.41 लाख तक पहुंच जाता है।
इसलिए केवल कम EMI देखकर लंबी अवधि न चुनें।

आप अपनी वास्तविक लोन राशि, ब्याज दर और अवधि डालकर लोन EMI कैलकुलेटर से मासिक EMI और कुल ब्याज की गणना कर सकते हैं।

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन क्या है?

ऐक्सिस बैंक के कुछ पात्र ग्राहकों को पहले से स्वीकृत पर्सनल लोन यानी प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर मिल सकता है।
प्री-अप्रूव्ड लोन में बैंक ग्राहक की उपलब्ध आर्थिक और भुगतान जानकारी के आधार पर पहले ही शुरुआती पात्रता जांच कर सकता है।
ग्राहक भी मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से उपलब्ध ऑफर की जांच कर सकता है।

बैंक के प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए पात्र ग्राहकों के लिए प्रक्रिया कम चरणों वाली हो सकती है और कुछ मामलों में बिना अतिरिक्त दस्तावेज के राशि कुछ घंटों में मिल सकती है। प्री-अप्रूव्ड लोन की अवधि 12 से 84 महीने तक हो सकती है। लेकिन प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर सभी ग्राहकों को नहीं मिलता।

केवल ऐक्सिस बैंक में खाता होने से भी यह तय नहीं होता कि आपको पर्सनल लोन ऑफर जरूर मिलेगा। उपलब्ध ऑफर बैंक की जांच और ग्राहक की प्रोफाइल पर निर्भर करेगा।
किसी SMS या WhatsApp संदेश में प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर मिलने पर अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना ऑफर बैंक के आधिकारिक माध्यम से ही जांचें।

इसे भी पढ़ें: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर्सनल लोन: ब्याज दर, योग्यता, दस्तावेज और पूरी जानकारी

पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पर्सनल लोन के लिए Axis Bank की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

चरण 1: Apply Now पर जाएं
सबसे पहले बैंक के पर्सनल लोन पेज पर जाकर Apply Now विकल्प चुनें।
चरण 2: व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि या पैन से जुड़ी मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
सभी जानकारी सही भरें। गलत मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या पैन जानकारी से सत्यापन में परेशानी हो सकती है।
चरण 3: OTP सत्यापन पूरा करें
मोबाइल नंबर पर मिलने वाला OTP दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
OTP किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक कर्मचारी बताकर कोई व्यक्ति फोन पर OTP मांगे तो उसे OTP न दें।
चरण 4: जानकारी जांचने की सहमति दें
दस्तावेज और जरूरी जानकारी के सत्यापन के लिए मांगी गई सहमति पूरी करें।
चरण 5: बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप तैयार रखें
बैंक की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पिछले छह महीने के बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप तैयार रखने की जानकारी दी गई है।
आवेदन पेज पर मांगे गए वर्तमान दस्तावेजों के अनुसार फाइल अपलोड करें।
चरण 6: eKYC और Video KYC पूरा करें
अंत में eKYC और Video KYC प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

सभी जरूरी जांच पूरी होने के बाद बैंक आपके आवेदन पर फैसला करेगा। लोन स्वीकृत होने पर आपको अंतिम लोन राशि, ब्याज दर, अवधि, EMI और शुल्क की जानकारी दी जा सकती है।

क्या लोन आवेदन अस्वीकार हो सकता है?

पर्सनल लोन के तहत न्यूनतम पात्रता पूरी करने के बाद भी लोन आवेदन अस्वीकार हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं।

यदि आपका पुराना भुगतान रिकॉर्ड कमजोर है, कुछ EMI बकाया हैं या क्रेडिट कार्ड पर लगातार ज्यादा बकाया रहता है तो बैंक अधिक जोखिम देखकर लोन आवेदन अस्वीकार कर सकता है।

मासिक आय की तुलना में पहले से बहुत अधिक राशि की EMI होना भी समस्या बन सकता है।
आवेदन में दी गई आय और बैंक स्टेटमेंट की जानकारी में अंतर होने पर भी लोन अप्रूव्ड होना प्रभावित हो सकता है।

कम समय में कई बैंकों और लोन ऐप पर बार-बार आवेदन करना भी आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कई जांच दिखा सकता है। जो लोन रिजेक्ट होने का कारण बन सकता है इसलिए एक आवेदन अस्वीकार होने के तुरंत बाद लगातार पांच-दस जगह लोन आवेदन करना सही तरीका नहीं है। पहले आवेदन अस्वीकार होने का संभावित कारण समझें और उसके अनुसार अपनी क्रेडिट प्रोफाइल सुधारने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें: मकान की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा: ब्याज दर, योग्यता, जरूरी दस्तावेज

क्या कम सिबिल स्कोर पर पर्सनल लोन मिल सकता है?

कम सिबिल स्कोर होने पर लोन मिलना मुश्किल जरूर होता है, लेकिन केवल सिबिल स्कोर देखकर हर आवेदन का फैसला नहीं होता। बैंक आपकी पूरी क्रेडिट प्रोफाइल, वर्तमान आय और कर्ज को भी ध्यान मे रखकर लोन स्वीकार या अस्वीकार का फैसला लेता है।

मान लीजिए आपका क्रेडिट स्कोर पहले किसी एक भुगतान में देरी के कारण कम हुआ था लेकिन पिछले कई महीनों से सभी भुगतान समय पर किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति और लगातार कई लोन भुगतान चूकने वाले व्यक्ति की स्थिति समान नहीं होगी। हालांकि फिर भी मजबूत क्रेडिट स्कोर बेहतर ब्याज दर और लोन स्वीकृति की संभावना के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यदि आपका स्कोर कमजोर है तो पुराने बकाया लोन भुगतान पूरे करें, क्रेडिट कार्ड की सीमा का जरूरत से ज्यादा उपयोग न करें और सभी EMI समय पर चुकाएं और अपना स्कोर मे सुधार होने का इंतज़ार करे फिर लोन के लिए आवेदन करें।

पर्सनल लोन की राशि कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?

  • पर्सनल लोन का उपयोग कई व्यक्तिगत जरूरतों के लिए किया जा सकता है।
  • घर की मरम्मत या नया इंटीरियर कराने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • शादी से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लिया जा सकता है।
  • यात्रा के लिए पैसों की जरूरत होने पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • उच्च शिक्षा से जुड़े खर्च पूरे करने के लिए पर्सनल लोन एक विकल्प हो सकता है।
  • अचानक आने वाले दूसरे व्यक्तिगत खर्चों के लिए भी लोन राशि उपयोग की जा सकती है।

लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

केवल जरूरत के अनुसार लोन लें

यदि आपको ₹3 लाख की जरूरत है तो केवल इसलिए ₹8 लाख का लोन न लें कि बैंक अधिक राशि देने के लिए तैयार है।
अधिक लोन राशि का मतलब अधिक EMI और अधिक कुल ब्याज हो सकता है।

ब्याज दर के साथ सभी शुल्क देखें

केवल 9.99% की शुरुआती ब्याज दर देखकर आवेदन न करें। आपको मिलने वाली वास्तविक ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, GST और समय से पहले लोन चुकाने से जुड़े शुल्क देखें। किन्ही दो लोन की ब्याज दर समान होने पर भी उनकी कुल लागत अलग हो सकती है।
Fincoloan का Smart Loan Comparison Calculator अलग-अलग लोन ऑफर की तुलना करने में उपयोगी हो सकता है।

EMI अपनी आय के अनुसार रखें

नई EMI तय करने से पहले घर का खर्च, बच्चों की फीस, बीमा, निवेश और पहले से चल रही EMI का हिसाब लगाएं।
लोन की EMI इतनी अधिक नहीं होनी चाहिए कि हर महीने जरूरी खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड या उधार लेना पड़े।

लंबी अवधि केवल कम EMI देखकर न चुनें

84 महीने की अवधि मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को सबसे लंबी अवधि चुननी चाहिए। लंबी अवधि EMI कम करती है लेकिन कुल ब्याज बढ़ा सकती है। पहले अलग अलग अवधि की EMI और कुल ब्याज की तुलना करें। इसके बाद अपनी आय के अनुसार अवधि चुनें।

लोन समझौता और शुल्क विवरण पढ़ें

लोन स्वीकार करने से पहले ब्याज दर, EMI, कुल भुगतान, प्रोसेसिंग फीस और भुगतान चूक से जुड़े शुल्क पढ़ें। पार्ट-पेमेंट और फोरक्लोजर की शर्तें भी समझें। यदि कोई बात स्पष्ट नहीं है तो लोन स्वीकार करने से पहले बैंक से उसके बारे जानकारी जरूर लें।

लोन के नाम पर पहले निजी खाते में पैसे न भेजें

यदि कोई व्यक्ति बैंक का कर्मचारी बताकर लोन स्वीकृति के लिए अपने निजी बैंक खाते या UPI पर पहले पैसे मांगता है तो ऐसे मे भुगतान नहीं करना चाहिए। हमेशा आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट, बैंक के आधिकारिक ऐप या शाखा का उपयोग करें। किसी अनजान लिंक पर पैन, आधार, बैंक खाते या OTP की जानकारी साझा न करें।

Financial Freedom कैसे पाएं – नौकरी से निवेश तक का सफर (Ebook)

यदि आप केवल लोन लेने की जानकारी तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने पैसों का सही प्रबंधन करना, बचत बढ़ाना, निवेश शुरू करना और धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं तो मेरी ई-बुक “फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं – नौकरी से निवेश तक का सफर” भी पढ़ सकते हैं।
इसमें बजट, बचत, निवेश, कर्ज और आर्थिक स्वतंत्रता से जुड़ी बातें आसान भाषा में समझाई गई हैं।

ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन से जुड़े सवाल-जवाब

प्रश्न 1. ऐक्सिस बैंक कितना पर्सनल लोन देता है?

उत्तर: पात्र आवेदक ₹50,000 से ₹50 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम लोन राशि आवेदक की पात्रता और भुगतान क्षमता पर निर्भर करेगी।

प्रश्न 2. ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है?

उत्तर: सामान्य ब्याज दर 9.99% से 22% प्रतिवर्ष तक हो सकती है। वास्तविक ब्याज दर आवेदक की प्रोफाइल और लोन ऑफर के अनुसार अलग हो सकती है।

प्रश्न 3. पर्सनल लोन की अधिकतम अवधि कितनी है?

उत्तर: लोन चुकाने के लिए अधिकतम 84 महीने तक की अवधि मिल सकती है।

प्रश्न 4. लोन के लिए न्यूनतम मासिक आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए न्यूनतम शुद्ध मासिक आय ₹15,000 और गैर- ऐक्सिस बैंक ग्राहकों के लिए ₹25,000 बताई गई है।

प्रश्न 5. क्या लोन के लिए किसी तरह की गारंटी देनी पड़ती है?

उत्तर: नहीं, यह बिना गारंटी मिलने वाला लोन है। सामान्य रूप से किसी मकान, जमीन या दूसरी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।

प्रश्न 6. प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

उत्तर: प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2% तक हो सकती है। लागू GST अलग से देना पड़ सकता है।

प्रश्न 7. क्या कम सिबिल स्कोर पर लोन मिल सकता है?

उत्तर: कम सिबिल स्कोर होने पर लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। बैंक आपकी आय, पुराने भुगतान रिकॉर्ड, वर्तमान EMI और पूरी क्रेडिट प्रोफाइल की जांच कर सकता है।

प्रश्न 8. क्या पर्सनल लोन ऑनलाइन लिया जा सकता है?

उत्तर: हां, बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में OTP सत्यापन, दस्तावेज अपलोड, eKYC और Video KYC जैसी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

प्रश्न 9. क्या पहले से स्वीकृत पर्सनल लोन मिल सकता है?

उत्तर: हां, कुछ पात्र ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर मिल सकता है। यह ऑफर सभी ग्राहकों को मिलना जरूरी नहीं है।

प्रश्न 10. क्या पर्सनल लोन समय से पहले बंद किया जा सकता है?

उत्तर: हां, लोन समय से पहले बंद किया जा सकता है। लागू फोरक्लोजर शुल्क लोन राशि, भुगतान की गई EMI और लोन बंद करने के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत के अनुसार अलग हो सकता है।

प्रश्न 11. क्या पार्ट-पेमेंट किया जा सकता है?

उत्तर: हां। बैंक की शुल्क सूची के अनुसार 12 EMI पूरी होने के बाद तय शर्तों के साथ प्रत्येक वर्ष बकाया मूलधन का 25% तक बिना पार्ट-पेमेंट शुल्क चुकाया जा सकता है।

प्रश्न 12. ₹5 लाख के पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?

उत्तर: यदि ₹5 लाख का लोन 12% ब्याज दर पर 5 वर्ष के लिए लिया जाता है तो अनुमानित EMI लगभग ₹11,122 हो सकती है। वास्तविक EMI आपकी ब्याज दर और अवधि के अनुसार बदलेगी।

निष्कर्ष (Conclusion): Axis Bank Personal Loan के तहत पात्र आवेदक ₹50,000 से ₹50 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन की अवधि 12 से 84 महीने तक और सामान्य ब्याज दर 9.99% से 22% प्रतिवर्ष तक हो सकती है।

बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए न्यूनतम शुद्ध मासिक आय ₹15,000 और बैंक के मौजूदा ग्राहक ना होने पर न्यूनतम मासिक आय ₹25,000 होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और लोन पूरा होने के समय उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लोन आवेदन करने से पहले केवल अधिकतम लोन राशि या शुरुआती ब्याज दर को न देखें। आपको मिलने वाली वास्तविक ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, EMI, कुल ब्याज और पार्ट-पेमेंट या फोरक्लोजर शुल्क जरूर समझें।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जितनी राशि की जरूरत हो उतना ही लोन लें। पर्सनल लोन आपकी आर्थिक जरूरत पूरी कर सकता है, लेकिन जरूरत से अधिक लोन लंबे समय तक EMI का दबाव भी बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और पाठकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर, लोन राशि, पात्रता, शुल्क और दूसरे नियम बैंक की नीतियों तथा आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार बदल सकते हैं। लेख तैयार करते समय Axis Bank की उपलब्ध जानकारी को देखा गया है। Fincoloan.com किसी भी लोन की स्वीकृति की गारंटी नहीं देता और न ही बैंक की ओर से लोन प्रदान करता है। आवेदन करने से पहले बैंक की वेबसाइट, लोन ऑफर और नियम एवं शर्तों की नवीनतम जानकारी जरूर जांचें।

इसे भी पढ़ें: गोल्ड लोन या पर्सनल लोन कौन सा बेहतर है? जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प

₹70000 की सैलरी पर कितना पर्सनल लोन मिल सकता है? पूरी गणना और पात्रता

प्रवीन कुमार

प्रवीन कुमार एक फाइनेंस ब्लॉगर और कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से लोन, बैंकिंग, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, SIP, म्यूचुअल फंड, निवेश और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर लेख लिख रहे हैं। वे Fincoloan.com और Paisawale.in ब्लॉग के संस्थापक हैं। इन्होंने B.Ed तथा M.Sc. की शिक्षा प्राप्त की है और ‘फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं: नौकरी से निवेश तक का सफर’ नामक हिंदी ई-बुक भी लिखी है।