Paytm Personal Loan: कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर सबसे पहले मोबाइल में मौजूद पेमेंट ऐप याद आते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या Paytm से पर्सनल लोन लिया जा सकता है?
इस सवाल का जवाब थोड़ा अलग है। Paytm स्वयं किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन नहीं देता। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो अपने ऐप के माध्यम से विभिन्न बैंक और NBFC (Non-Banking Financial Company) के लोन ऑफर ग्राहकों तक पहुंचाता है। यदि आप पात्र होते हैं, तो आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करके पार्टनर लेंडर से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख में आप जानेंगे कि Paytm Personal Loan कैसे काम करता है, कौन-कौन से बैंक और NBFC इसके पार्टनर हैं, किस लेंडर की ब्याज दर कितनी है, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, फायदे-नुकसान और लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले यह जान लें – क्या Paytm खुद पर्सनल लोन देता है?
पेटीएम सीधे तौर पर पर्सनल लोन उपलब्ध नहीं कराता। पेटीएम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है जहां अलग-अलग बैंक और NBFC अपने लोन ऑफर उपलब्ध कराते हैं। जब आप पेटीएम ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तब आपकी जानकारी संबंधित पार्टनर लेंडर के पास जाती है और वही आपके आवेदन का मूल्यांकन करके लोन मंजूर या अस्वीकार करता है।
इसलिए लोन की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, पात्रता, लोन राशि और अवधि हर लेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Paytm Personal Loan के पार्टनर लेंडर्स और ब्याज दर
| पार्टनर लेंडर | ब्याज दर |
|---|---|
| Axis Bank | 9.99% प्रति वर्ष से |
| IDFC FIRST Bank | 9.99% प्रति वर्ष से |
| Aditya Birla Capital | 10.99% प्रति वर्ष से |
| Tata Capital | 10.99% प्रति वर्ष से |
| KreditBee | 12% से 28% प्रति वर्ष |
| SMFG India Credit | 13% से 33% प्रति वर्ष |
| Piramal Finance | 14% प्रति वर्ष से |
| InCred Finance | APR 14% से 48% तक |
| Hero FinCorp | 1.50% प्रति माह से |
| Fibe | 16.75% प्रति वर्ष से |
| Poonawalla Fincorp | 16% प्रति वर्ष से |
| EarlySalary | 18% प्रति वर्ष से |
| InstaMoney | 24% से 48% प्रति वर्ष |
| Ring | 1% प्रति माह से |
| Credit Saison India | सभी ग्राहकों को सीधे Personal Loan उपलब्ध नहीं कराता |
ध्यान दें: वास्तविक ब्याज दर आपके CIBIL Score, आय, रोजगार, लोन राशि और संबंधित लेंडर की क्रेडिट नीति पर निर्भर करेगी।

पेटीएम पर्सनल लोन क्या है?
पेटीएम पर्सनल लोन एक ऐसी डिजिटल सुविधा है जिसके माध्यम से पात्र ग्राहक अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि Paytm स्वयं किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन नहीं देता। यह अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न बैंक और NBFC के पर्सनल लोन ऑफर उपलब्ध कराता है।
जब आप Paytm ऐप के माध्यम से आवेदन करते हैं, तो आपकी जानकारी संबंधित पार्टनर लेंडर के पास भेजी जाती है। इसके बाद वही लेंडर आपके क्रेडिट स्कोर, आय, रोजगार और अन्य जानकारी के आधार पर लोन को मंजूर या अस्वीकार करता है। लोन की राशि जारी करना, ब्याज दर तय करना और EMI की शर्तें भी संबंधित लेंडर ही निर्धारित करता है।
पेटीएम के माध्यम से कितना पर्सनल मिल सकता है?
पेटीएम ऐप के माध्यम से मिलने वाली लोन राशि सभी ग्राहकों के लिए समान नहीं होती। यह आपके क्रेडिट प्रोफाइल, मासिक आय, सिबिल स्कोर और पार्टनर लेंडर की नीति पर निर्भर करती है।
आमतौर पर पात्र ग्राहकों को ₹10,000 से ₹2 लाख या उससे अधिक तक का पर्सनल लोन ऑफर मिल सकता है। कुछ लेंडर अच्छे क्रेडिट प्रोफाइल वाले ग्राहकों को इससे अधिक राशि भी प्रदान कर सकते हैं।
अपने पर्सनल लोन की मिलने संभावित रकम जानने के लिए आप हमारे Loan Eligibility Calculator (लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर) का इस्तेमाल कर सकते है।
लोन अवधि (Loan Tenure)
पेटीएम के माध्यम से मिलने वाले पर्सनल लोन की अवधि भी संबंधित बैंक या NBFC पर निर्भर करती है। सामान्यतः आपको 3 महीने से 60 महीने तक की रिपेमेंट अवधि मिल सकती है।
यदि आप छोटी अवधि चुनते हैं तो EMI अधिक होगी लेकिन कुल ब्याज कम देना पड़ेगा। वहीं लंबी अवधि में EMI कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज राशि बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा अपनी आय और मासिक बजट के अनुसार ही अवधि चुनें।
इसे भी पढ़ें: Home Credit Personal Loan App से लोन कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और पूरी जानकारी
ब्याज दर कैसे तय होती है?
पेटीएम पर दिखाई जाने वाली ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिए एक जैसी नहीं होती। अंतिम ब्याज दर कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे—
- CIBIL Score
- मासिक आय
- रोजगार का प्रकार
- वर्तमान लोन और EMI
- क्रेडिट हिस्ट्री
- चुने गए पार्टनर लेंडर की नीति
उदाहरण के लिए पेटीएम के कुछ प्रमुख पार्टनर लेंडर्स की शुरुआती ब्याज दरें इस प्रकार हैं—
| पार्टनर बैंक/संस्थान | शुरुआती ब्याज दर |
|---|---|
| Axis Bank | 9.99% प्रति वर्ष |
| IDFC FIRST Bank | 9.99% प्रति वर्ष |
| Aditya Birla Capital | 10.99% प्रति वर्ष |
| Tata Capital | 10.99% प्रति वर्ष |
| Piramal Finance | 14% प्रति वर्ष |
| KreditBee | 12% प्रति वर्ष से |
| Fibe | 16.75% प्रति वर्ष से |
| Hero FinCorp | 1.50% प्रति माह से |
| SMFG India Credit | 13% प्रति वर्ष |
| InCred Finance | APR 14% से |
| InstaMoney | 24% प्रति वर्ष से शुरू |
| Poonawalla Fincorp | 16% प्रति वर्ष से |
| EarlySalary | 18% प्रति वर्ष से |
| Ring | 1% प्रति माह से |
ध्यान दें: वास्तविक ब्याज दर आपके प्रोफाइल के अनुसार अलग हो सकती है।
प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क
पेटीएम स्वयं कोई प्रोसेसिंग फीस तय नहीं करता। प्रोसेसिंग फीस, स्टांप ड्यूटी, विलंब शुल्क, प्रीपेमेंट चार्ज और अन्य शुल्क संबंधित बैंक या NBFC द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
इसलिए लोन स्वीकार करने से पहले निम्न शुल्कों को अवश्य देखें—
- प्रोसेसिंग फीस
- GST
- स्टांप ड्यूटी
- लेट पेमेंट चार्ज
- EMI बाउंस चार्ज
- प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज
इन सभी शुल्कों की जानकारी लोन एग्रीमेंट में दी जाती है।
पात्रता (Eligibility)
पार्टनर लेंडर के अनुसार पात्रता अलग-अलग हो सकती है। सामान्यतः निम्न शर्तें लागू होती हैं—
- भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आयु सामान्यतः 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- नियमित आय का स्रोत होना चाहिए।
- अच्छा CIBIL Score होने पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- सक्रिय बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- KYC पूरी होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं—
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- सेल्फी
- बैंक स्टेटमेंट (यदि आवश्यक हो)
- आय प्रमाण (कुछ मामलों में)
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- कुछ लेंडर वीडियो KYC भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: CapitalNow Loan App से Online Personal Loan कैसे लें? ब्याज दर, EMI और पात्रता की जानकारी
पेटीएम पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
पेटीएम ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना काफी आसान है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पेटीएम स्वयं लोन नहीं देता। आवेदन की प्रारंभिक प्रक्रिया पेटीएम ऐप पर होती है, लेकिन आगे की प्रक्रिया के लिए आपको संबंधित पार्टनर बैंक या NBFC की वेबसाइट या ऐप पर भेज (Redirect) दिया जाता है। वहां से आपका आवेदन पूरा होता है।
- चरण 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- चरण 2: होम पेज पर Financial Services या Personal Loan सेक्शन में जाएं।
- चरण 3: अपना PAN Card Number और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद Proceed पर क्लिक करें।
- चरण 4: यदि आपके लिए कोई लोन ऑफर उपलब्ध होगा, तो Paytm आपके लिए उपयुक्त पार्टनर लेंडर (Bank/NBFC) दिखाएगा। इसके बाद आपको उसी संबंधित लेंडर की वेबसाइट या ऐप पर Redirect कर दिया जाएगा।
- चरण 5: पार्टनर लेंडर के पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत, रोजगार और आय संबंधी जानकारी भरें तथा उपलब्ध लोन राशि और अवधि में से अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनें।
- चरण 6: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और KYC (यदि आवश्यक हो तो Video KYC) प्रक्रिया पूरी करें।
- चरण 7: अपना बैंक खाता सत्यापित करें और लोन एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़कर स्वीकार करें।
- चरण 8: सभी जानकारी की पुष्टि करने के बाद आवेदन सबमिट करें।
यदि आपका आवेदन संबंधित पार्टनर लेंडर द्वारा स्वीकृत कर दिया जाता है, तो लोन राशि सीधे आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। लोन स्वीकृत होने में लगने वाला समय प्रत्येक बैंक या NBFC की प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
लोन मिलने में कितना समय लगता है?
पेटीएम के माध्यम से आवेदन करने के बाद लोन स्वीकृत होने का समय संबंधित पार्टनर बैंक या NBFC की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। यदि आपके दस्तावेज़ सही हैं, KYC पूरी हो जाती है और आवेदन तुरंत स्वीकृत हो जाता है, तो कई मामलों में कुछ मिनटों से लेकर 24 घंटे के भीतर लोन राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। कुछ मामलों में सत्यापन के कारण अधिक समय भी लग सकता है।
EMI कैसे तय होती है?
किसी भी पर्सनल लोन की EMI मुख्य रूप से लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। अधिक लोन राशि या अधिक ब्याज दर होने पर EMI बढ़ जाती है, जबकि लंबी अवधि चुनने पर EMI कम हो सकती है लेकिन कुल ब्याज अधिक देना पड़ता है। इसलिए अपनी आय और बजट के अनुसार ही EMI और अवधि का चयन करना बेहतर रहता है।
लोन लेने से पहले EMI जरूर कैलकुलेट करें
पर्सनल लोन लेने से पहले अपनी मासिक EMI का अनुमान लगाना एक समझदारी भरा कदम है। इसके लिए आप हमारे Loan EMI Calculator (लोन EMI कैलकुलेटर) का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको अलग-अलग लोन राशि, ब्याज दर और अवधि के अनुसार EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान की जानकारी देता है, जिससे सही लोन विकल्प चुनना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: बंधन बैंक पर्सनल लोन कैसे लें, ब्याज दर, पात्रता व जरूरी दस्तावेज
लोन लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें
पर्सनल लोन लेना आसान हो सकता है, लेकिन सही लोन का चयन करना उतना ही महत्वपूर्ण है। केवल जल्दी पैसे मिलने या अधिक लोन राशि के आधार पर निर्णय लेने के बजाय, लोन की सभी शर्तों को ध्यान से समझें। इससे भविष्य में अनावश्यक खर्च और आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है। लोन लेने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें—
- ब्याज दर की तुलना करें: अलग-अलग बैंक और NBFC की ब्याज दरें अलग होती हैं। आवेदन करने से पहले कई लेंडर्स की ब्याज दरों की तुलना करें और कम ब्याज दर वाले विकल्प को प्राथमिकता दें।
- प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क देखें: केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, GST, स्टांप ड्यूटी, लेट पेमेंट चार्ज और प्रीपेमेंट चार्ज जैसी फीस भी जांचें। इससे आपको लोन की वास्तविक लागत का पता चलता है।
- EMI अपनी आय के अनुसार रखें: ऐसी EMI चुनें जिसे आप हर महीने बिना किसी वित्तीय दबाव के आसानी से चुका सकें। अधिक EMI रखने से भविष्य में भुगतान करने में कठिनाई हो सकती है।
- केवल जरूरत के अनुसार ही लोन लें: आवश्यकता से अधिक लोन लेने पर आपको अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ता है। इसलिए उतनी ही राशि उधार लें, जितनी वास्तव में जरूरी हो।
- लोन एग्रीमेंट को पूरा पढ़ें: आवेदन स्वीकार करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। ब्याज दर, शुल्क, EMI, प्रीपेमेंट और डिफॉल्ट से जुड़े नियमों की जानकारी होना जरूरी है।
- समय पर EMI चुकाने की योजना बनाएं: लोन लेने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी आय से हर महीने EMI समय पर जमा हो सके। समय पर भुगतान करने से आपका CIBIL Score भी बेहतर बना रहता है।
- बेहतर ब्याज दर वाले लेंडर का चयन करें: यदि Paytm पर आपको एक से अधिक पार्टनर लेंडर के ऑफर मिलते हैं, तो केवल लोन राशि ही नहीं बल्कि ब्याज दर, शुल्क, अवधि और अन्य शर्तों की तुलना करके सबसे उपयुक्त लेंडर का चयन करें।
EMI समय पर न भरने पर क्या होगा?
पर्सनल लोन की EMI समय पर चुकाना बेहद जरूरी है। यदि आप लगातार EMI का भुगतान नहीं करते हैं, तो इसका असर केवल आपके वर्तमान लोन पर ही नहीं बल्कि भविष्य की वित्तीय स्थिति पर भी पड़ सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले अपनी भुगतान क्षमता का सही आकलन करें और हर EMI तय समय पर जमा करने का प्रयास करें।
- लेट पेमेंट चार्ज देना पड़ सकता है: EMI की निर्धारित तिथि निकल जाने पर संबंधित बैंक या NBFC विलंब शुल्क (Late Payment Charges) लगा सकता है।
- अतिरिक्त ब्याज देना पड़ सकता है: देर से भुगतान करने पर बकाया राशि पर अतिरिक्त ब्याज या पेनल ब्याज भी लगाया जा सकता है, जिससे कुल भुगतान बढ़ जाता है।
- CIBIL Score खराब हो सकता है: बार-बार EMI मिस करने या डिफॉल्ट करने से आपका CIBIL Score प्रभावित होता है, जिससे भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल हो सकता है।
- भविष्य में लोन मिलने में परेशानी हो सकती है: खराब रिपेमेंट हिस्ट्री के कारण बैंक और NBFC आपके नए लोन आवेदन को अस्वीकार भी कर सकते हैं।
- रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो सकती है: यदि लंबे समय तक EMI का भुगतान नहीं किया जाता है, तो संबंधित लेंडर अपने नियमों के अनुसार रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर सकता है और बकाया राशि वसूलने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकता है।
सलाह: अपनी सभी EMI समय पर चुकाएं। इससे अतिरिक्त शुल्क से बचाव होता है, आपका CIBIL Score बेहतर बना रहता है और भविष्य में भी लोन मिलने की संभावना मजबूत रहती है।
इसे भी पढ़ें : फेसबुक बिजनेस लोन: क्या अभी भी मिलता है? ब्याज दर, पात्रता, फायदे और पूरी नई जानकारी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या Paytm खुद Personal Loan देता है?
नहीं। Paytm स्वयं पर्सनल लोन नहीं देता। यह केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां विभिन्न बैंक और NBFC अपने पर्सनल लोन ऑफर उपलब्ध कराते हैं। अंतिम स्वीकृति और लोन वितरण संबंधित पार्टनर लेंडर द्वारा किया जाता है।
Q2. पेटीएम से कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?
पेटीएम के माध्यम से मिलने वाली लोन राशि आपकी पात्रता, आय, CIBIL Score और पार्टनर लेंडर की नीति पर निर्भर करती है। पात्र ग्राहकों को सामान्यतः ₹10,000 से ₹2 लाख या उससे अधिक का लोन ऑफर मिल सकता है।
Q3. पेटीएम पर्सनल लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?
ब्याज दर सभी आवेदकों के लिए समान नहीं होती। यह संबंधित बैंक या NBFC, आपके CIBIL Score, आय और क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तय की जाती है। कुछ पार्टनर लेंडर्स की शुरुआती ब्याज दर 9.99% प्रति वर्ष से शुरू जबकि कुछ लोन प्रदाता की अधिकतम ब्याज दर 48% तक भी होती है।
Q4. क्या पेटीएम पर्सनल लोन के लिए CIBIL Score जरूरी है?
हां, अधिकांश पार्टनर लेंडर्स आवेदन की समीक्षा करते समय CIBIL Score की जांच करते हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर लोन स्वीकृत होने और कम ब्याज दर मिलने की संभावना अधिक रहती है।
Q5. क्या पेटीएम से आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है?
हां, Paytm के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। हालांकि, आगे की प्रक्रिया और अंतिम लोन स्वीकृति संबंधित बैंक या NBFC द्वारा उनकी पात्रता और सत्यापन प्रक्रिया के अनुसार की जाती है।
Q6. क्या सभी ग्राहकों को पेटीएम पर लोन ऑफर मिलता है?
नहीं। Paytm पर लोन ऑफर केवल उन्हीं ग्राहकों को दिखाए जाते हैं जो संबंधित पार्टनर लेंडर की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए प्रत्येक उपयोगकर्ता को समान लोन ऑफर उपलब्ध नहीं होते।
Q7. क्या पेटीएम के माध्यम से मिले लोन का समय से पहले भुगतान किया जा सकता है?
यह संबंधित बैंक या NBFC की शर्तों पर निर्भर करता है। कुछ लेंडर्स प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर की सुविधा देते हैं, जबकि कुछ मामलों में इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा सकता है। इसलिए लोन एग्रीमेंट अवश्य पढ़ें।
अस्वीकरण (Disclaimer):
Fincoloan.com पर दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक एवं सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है और यह किसी भी प्रकार की वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह नहीं है।
हम हमेशा सटीक जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बैंक या वित्तीय संस्थान के नियम, ब्याज दरें और नीतियां समय समय पर बदल सकती हैं। इसलिए किसी भी निर्णय से पहले संबंधित बैंक या विशेषज्ञ से पुष्टि करें।
हमारे कैलकुलेटर व टूल्स केवल अनुमानित परिणाम देते हैं। वास्तविक ईएमआई, ब्याज, शुल्क व कुल भुगतान राशि अलग हो सकती हैं।
fincoloan.com किसी भी बैंक, एनबीएफसी या वित्तीय संस्था का आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं है और किसी भी लोन की स्वीकृति, अस्वीकृति या उससे जुड़े वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा
FatakPay Instant Personal Loan App से लोन कैसे लें? ब्याज दर, फीस, पात्रता और पूरी जानकारी

Great content! Keep up the good work!