पर्सनल लोन कितना मिल सकता है? कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। किसी को बिजनेस शुरू करना होता है, किसी को बच्चों की पढ़ाई के लिए रकम चाहिए होती है, तो कोई घर की मरम्मत या इलाज के खर्च को पूरा करने के लिए लोन लेने के बारे में सोचता है। ऐसे समय में पर्सनल लोन एक आसान विकल्प बन जाता है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर बैंक या फाइनेंस कंपनी आपको कितना पर्सनल लोन दे सकती है। सही जानकारी न होने की वजह से कई लोग या तो जरूरत से कम लोन ले लेते हैं या फिर आवेदन करने से पहले ही परेशान हो जाते हैं।
इस पोस्ट में आप जानेंगे कि पर्सनल लोन की राशि किन बातों पर तय होती है, ज्यादा लोन पाने के लिए क्या जरूरी होता है और कौन-सी बातें आपके लोन अमाउंट को बढ़ा सकती हैं।
पर्सनल लोन की मदद से आप कई जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। चाहे नया काम शुरू करना हो, पढ़ाई का खर्च उठाना हो, मेडिकल इमरजेंसी हो या घर से जुड़े जरूरी काम, सही योजना के साथ लिया गया पर्सनल लोन आपकी आर्थिक जरूरतों को आसान बना सकता है।
पर्सनल लोन कितना मिल सकता हैं?
सामान्य तौर पर पर्सनल लोन की राशि आवेदनकर्ता के अनुसार ही तय की जाती है। सभी बैंकों व NBFC में पर्सनल लोन की अधिकतम सीमा अलग अलग हो सकती हैं। सामान्यतः पर्सनल लोन की अधिकतम राशि की सीमा 5 लाख रुपए तक ही होती हैं। 5 लाख से अधिक का पर्सनल लोन मिलना बहुत मुश्किल होगा। लोन की राशि लोन लेने वाले व्यक्ति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती हैं। वैसे कुछ बैंक व NBFC 15 से 20 लाख रुपए तक भी पर्सनल लोन का आफर देते हैं मगर इतना लोन देने के लिए वह कई तरह की शर्ते रखतें हैं। जिनके बाद भी इतनी राशि का लोन मिलता मुश्किल होता है।
पर्सनल लोन के लिए किसी तरह की कोई संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती हैं। या कहें कि पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन की श्रेणी में आता हैं। पर्सनल लोन सिर्फ लोन लेने वाले व्यक्ति की सैलरी, सिबिल स्कोर, नौकरी का प्रकार आदि पर निर्भर करता हैं। कि वह कितने लोन के लिए पात्र है।
सैलरी के अनुसार कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?
पर्सनल लोन की राशि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। बैंक या फाइनेंस कंपनी आपकी मासिक सैलरी, नौकरी की स्थिरता, सिबिल स्कोर, मौजूदा ईएमआई और डेट-टू-इनकम (DTI) अनुपात को देखकर तय करते हैं कि आपको कितना लोन दिया जा सकता है।
नीचे दी गई तालिका केवल एक अनुमान है। वास्तविक लोन राशि बैंक की नीतियों और आपकी प्रोफाइल के आधार पर अलग हो सकती है।
अपनी सैलरी के आधार पर तुरंत जानना चाहते हैं कि आपको कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?
हमारे Loan Eligibility Calculator इस्तेमाल करें। इसमें अपनी मासिक सैलरी, मौजूदा ईएमआई, ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज करें। कैलकुलेटर कुछ ही सेकंड में आपकी अनुमानित लोन पात्रता (Loan Eligibility) और संभावित मासिक ईएमआई बता देगा।
अनुमानित पर्सनल लोन पात्रता
| मासिक सैलरी | अनुमानित पर्सनल लोन |
|---|---|
| ₹15,000 | ₹1 लाख – ₹2 लाख |
| ₹20,000 | ₹2 लाख – ₹3 लाख |
| ₹25,000 | ₹3 लाख – ₹4 लाख |
| ₹30,000 | ₹4 लाख – ₹5 लाख |
| ₹40,000 | ₹5 लाख – ₹8 लाख |
| ₹50,000 | ₹7 लाख – ₹10 लाख |
| ₹75,000 | ₹10 लाख – ₹15 लाख |
| ₹1,00,000+ | ₹15 लाख – ₹25 लाख (या अधिक) |
ध्यान दें: यह केवल अनुमानित जानकारी है। वास्तविक लोन राशि बैंक की क्रेडिट पॉलिसी, आपकी आय, सिबिल स्कोर, नौकरी की स्थिरता और मौजूदा कर्ज के आधार पर तय की जाती है।
ज्यादा पर्सनल लोन कैसे मिलेगा
यदि आप ज्यादा से ज्यादा पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ जरूरी बातें हैं जो पर्सनल लोन को प्रभावित करती हैं। तथा अधिक लोन लेने में मदद कर सकती हैं।
आपकी सैलरी अच्छी होनी चाहिए
आप अपने लिए ज्यादा पर्सनल लोन तभी लें पाएंगे जब आपकी सैलरी अच्छी हो। या आपका कोई बिजनेस है जिससे आप अच्छी खासी कमाई करतें हैं। ऐसा होने पर आपको अधिक लोन मिलने की संभावना ज्यादा रहती हैं। बैंक लोन देने से पहले लोन लेने वाले व्यक्ति की इनकम सोर्स को जरूर देखता है। तथा उसी के आधार पर लोन की राशि तय करता हैं। इसलिए लोन की रकम निर्धारित करने में इनकम का भी बड़ा योगदान रहता है।
सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए
लोन मिलना या ना मिलना काफी हद तक सिबिल स्कोर पर भी निर्भर होता हैं। सिबिल स्कोर खराब होने पर लोन मिलना बहुत मुश्किल होता है। और यदि लोन मिलता भी हैं तो बहुत कम राशि का लोन ही मिल सकता हैं। पर्सनल लोन के लिहाज से सिबिल स्कोर बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। अच्छा सिबिल स्कोर (750 से अधिक) होने पर ज्यादा राशि का लोन भी मिल जाता हैं।
इसे भी पढ़ें- कम सिबिल स्कोर पर कैसे लोन लें
सिबिल स्कोर क्या है | सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें
अपनी सैलरी वाला बैंक चुनें
जिस बैंक में आपकी सैलरी आती हैं यदि उसी बैंक से पर्सनल लोन अप्लाई किया जाए तो आपको ज्यादा लोन मिलने की संभावना ज्यादा रहती हैं। उस बैंक के पास आपकी सैलरी की पूरी डिटेल रहती हैं जिसके कारण लोन का अप्रुवल मिलने के साथ लोन की राशि भी अधिक मिल सकती हैं।
ज्यादा राशि का लोन देने वाला बैंक चुनें
बहुत से बैंक ऐसे हैं जो अपने ग्राहकों को अधिक राशि का लोन भी मुहैया कराते हैं। जबकि कुछ बैंक बहुत कम राशि का पर्सनल लोन देते हैं। आप विभिन्न बैंकों में पर्सनल लोन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। और जिस बैंक से अधिक लोन मिलें। उसी में लोन अप्लाई कर सकते हैं।
लोन की अवधि अधिक चुनें
जब लोन की अवधि कम होती है तो लोन की किस्त की राशि अधिक हो जाती हैं। जिसके कारण लोन चुकाना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं। बैंक नही चाहता कि कोई भी व्यक्ति को लोन चुकाने मे किसी तरह की कोई समस्या आये। इसलिए बैंक ज्यादा राशि के लोन को अधिक समय के लिए देने पर सहमत होता हैं। लंबे समय में लोन चुकाने के लिए ईएमआई की राशि कम होती है जिसे चुकाना ग्राहक के लिए आसान हो जाता हैं। इसलिए यदि आप अधिक राशि का पर्सनल लेना चाहते हैं तो आप लोन की अवधि लंबे समय के लिए चुनें।
सभी बकाया लोन चुका लें
पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन हैं इसलिए बैंकों के लिए पर्सनल लोन पर सबसे ज्यादा रिस्क होता हैं। और यदि आपने पहले भी कोई लोन ले रखा है जो अभी तक चुका नहीं है तो बैंक आपका पर्सनल लोन मंजूर नहीं करेगा। या फिर बहुत कम राशि का पर्सनल लोन मंजूर होने की संभावना है। इसलिए अपने सभी बकाया लोन को चुकाने के बाद ही पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहिए।
पर्सनल लोन लेते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
पर्सनल लोन लेने के बाद आपको इसे सही वक्त पर चुका देना चाहिए क्योंकि पर्सनल लोन पर सबसे अधिक ब्याज दर होती हैं। इसलिए पर्सनल लोन लेते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उचित ब्याज दर
बहुत से बैंक/NBFC पर्सनल लोन पर ज्यादा ब्याज दर वसूलते हैं। आप विभिन्न बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करने के बाद ही लोन लें। कुछ NBFC पर्सनल लोन पर 35 प्रतिशत तक भी ब्याज लेती है जो बहुत ज्यादा है। आप ऐसी संस्था या बैंक से लोन लेने से बचें। पर्सनल लोन पर सामान्यतः 12 से 15 प्रतिशत ब्याज दर होती हैं।
उचित प्रोसेसिंग फीस
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बहुत से बैंक या नाॅन बैंकिंग वित्तीय संस्थान बहुत ज्यादा पैसे वसूलते हैं। बैंक की तुलना में NBFC ज्यादा प्रोसेसिंग फीस लगाती हैं। लगभग हर NBFC प्रोसेसिंग फीस वसूली हैं जबकि कुछ बैंक प्रोसेसिंग फीस पर छूट भी देती हैं। आप लोन लेते समय प्रोसेसिंग फीस का भी ध्यान रखें। कहीं आपसे ज्यादा प्रोसेसिंग फीस तो नहीं वसूली जा रही हैं। इसलिए आप ऐसे बैंक से पर्सनल लोन लें जहां आपको कम से कम प्रोसेसिंग फीस देनी पड़े।
ईएमआई की राशि
ईएमआई (किस्त) की राशि का भी ध्यान रखते हुए ही लोन अप्लाई करना चाहिए। क्योंकि ईएमआई अपने बजट के हिसाब से ही होनी चाहिए। ज्यादा राशि की ईएमआई होने पर आपका बजट खराब हो सकता हैं और कम राशि की ईएमआई होने पर लोन की अवधि लंबी हो जाती हैं। इसलिए लोन की ईएमआई का चुनाव सोच समझकर ही करना चाहिए।
अन्य शुल्क
ब्याज दर व प्रोसेसिंग फीस के अलावा और भी बहुत से शुल्क होते हैं जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं दी जाती है। इसलिए बैंक से पहले ही सभी शुल्क व पेनल्टी के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। जिससे आपको बाद में परेशानी ना हों। बहुत से छूपे हुए शुल्क भी होते हैं जैसे लेट पेमेंट फीस, समय पूर्व भुगतान फीस आदि। आपको इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी लेनी चाहिए।
नियम व शर्ते
हर बैंक के अपने नियम व शर्ते होती हैं। जिनके अनुसार ही आपको लोन चुकाना होता हैं। बैंक की नियम व शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। यदि आपको लगता है कि आप इनके नियम के अनुसार ही लोन लें पाएंगे तब ही लोन अप्लाई करना चाहिए। जैसे बहुत से बैंक समय से पूर्व लोन चुकाने की अनुमति देते हैं जबकि कुछ बैंक इसके लिए बहुत ज्यादा फीस भी वसूलते हैं।
पर्सनल लोन लेने के लिए हमनें कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जो आपको ज्यादा लोन लेने में मददगार साबित हो सकते है। आज के समय मे लोन बहुत काम आता हैं। लोन लेकर आप कोई भी काम कर सकते हैं। इसलिए अपने लोन के रिकार्ड को साफ सुथरा बनाए रखें जिससे भविष्य में लोन लेने में कोई दिक्कत ना आए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. पर्सनल लोन अधिकतम कितना मिल सकता है?
पर्सनल लोन की राशि आपकी सैलरी, सिबिल स्कोर, नौकरी और बैंकिंग हिस्ट्री पर निर्भर करती है। कई बैंक आपकी मासिक आय के 10 से 24 गुना तक लोन दे सकते हैं।
Q2. कम सैलरी होने पर कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?
यदि आपकी सैलरी कम है तब भी अच्छा सिबिल स्कोर और स्थिर नौकरी होने पर आपको छोटा या मध्यम पर्सनल लोन मिल सकता है। बैंक आपकी EMI क्षमता को देखकर लोन की राशि तय करते हैं।
Q3. ज्यादा पर्सनल लोन पाने के लिए क्या जरूरी है?
ज्यादा पर्सनल लोन पाने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर, नियमित आय, कम मौजूदा कर्ज और समय पर EMI भुगतान जरूरी माना जाता है। इससे बैंक का भरोसा बढ़ता है।
Q4. क्या बिना सिबिल स्कोर के पर्सनल लोन मिल सकता है?
कुछ ऐप और NBFC बिना सिबिल स्कोर के भी छोटा लोन दे सकते हैं। हालांकि बैंक आमतौर पर अच्छा सिबिल स्कोर देखकर ही बड़ी लोन राशि मंजूर करते हैं।
Q5. पर्सनल लोन लेने के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
अलग-अलग बैंक और कंपनियों के नियम अलग होते हैं। कई जगह ₹15,000 से ₹25,000 मासिक आय पर भी पर्सनल लोन मिल सकता है, यदि अन्य शर्तें पूरी हों।
Q6. क्या नौकरी बदलने से पर्सनल लोन पर असर पड़ता है?
हाँ, बार-बार नौकरी बदलने पर बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मान सकते हैं। स्थिर नौकरी और लंबे समय का कार्य अनुभव लोन मंजूरी की संभावना बढ़ाता है।
Q7. पर्सनल लोन जल्दी मंजूर कैसे होता है?
यदि आपके दस्तावेज सही हों, सिबिल स्कोर अच्छा हो और बैंक खाते में नियमित सैलरी आती हो तो पर्सनल लोन जल्दी मंजूर होने की संभावना बढ़ जाती है।
Q8. क्या पहले से चल रहे लोन होने पर नया पर्सनल लोन मिल सकता है?
हाँ, मिल सकता है। लेकिन बैंक आपकी कुल EMI और आय का अनुपात देखते हैं। यदि आपकी आय अच्छी है और EMI बोझ कम है तो नया लोन मिलने की संभावना रहती है।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। पर्सनल लोन कितना मिलेगा, यह पूरी तरह बैंक या वित्तीय संस्था की पात्रता शर्तों, आपकी मासिक आय, सिबिल स्कोर, मौजूदा ईएमआई, नौकरी की स्थिरता, आयु, ऋण-से-आय (DTI) अनुपात और अन्य वित्तीय विवरणों पर निर्भर करता है।
लेख में दिए गए लोन राशि के उदाहरण और अनुमान केवल जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा लोन स्वीकृति की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।
लोन के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की आधिकारिक शर्तें, ब्याज दरें, शुल्क और पात्रता नियम अवश्य जांचें। किसी भी वित्तीय निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए इस वेबसाइट या लेखक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
इन्हे भी पढ़ें
बंधन बैंक पर्सनल लोन कैसे ले | Bandhan Bank Bank Personal Loan Details In Hindi
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कैसे आवेदन करें? Pradhanmantri Mudra Loan Kaise Le
जीरो डाउन पेमेंट बाइक लोन कैसे लें | Zero Down Payment Bike Loan Kya Hota Hain
