किसान क्रेडिट कार्ड के 12 बड़े फायदे, 4% ब्याज और ₹2 लाख तक बिना गारंटी लोन

किसान क्रेडिट कार्ड के 12 बड़े फायदे: 4% ब्याज और ₹2 लाख तक बिना गारंटी लोन

खेती के लिए बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी जैसे कई खर्च समय पर करने पड़ते हैं। कई बार किसान के पास फसल बेचने से पहले पर्याप्त पैसा नहीं होता और ऐसे में उसे उधार या महंगे लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसी समस्या को कम करने में किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC काफी मददगार है।

Kisan Credit Card Ke Fayde केवल कम ब्याज पर लोन मिलने तक सीमित नहीं हैं। इसमे किसान जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकता है, समय पर भुगतान करके ब्याज में छूट पा सकता है और तय सीमा तक बिना किसी जमीन या दूसरी संपत्ति को गिरवी रखे लोन ले सकता है।

अगर आप KCC बनवाने की सोच रहे हैं या पहले से किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके फायदे जानना जरूरी है। इस पोस्ट में हम किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे और विशेषताओं को आसान भाषा में समझेंगे।

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे एक नजर में

फायदामुख्य जानकारी
कम ब्याज पर लोनछोटे कृषि लोन पर 7% की रियायती ब्याज दर
समय पर भुगतान का फायदा3% अतिरिक्त छूट से प्रभावी ब्याज दर 4%
KCC लोन सीमायोजना के तहत सीमा ₹5 लाख तक बढ़ाई गई
बिना गारंटी लोन₹2 लाख तक कृषि लोन पर गारंटी की जरूरत नहीं
कार्ड की अवधिआमतौर पर 5 वर्ष, वार्षिक समीक्षा के साथ
लोन सीमा में बढ़ोतरीपात्रता और समीक्षा के आधार पर सीमा बढ़ सकती है
पशुपालन और मछली पालनइन कामों के लिए भी KCC की सुविधा
जरूरत के अनुसार पैसामंजूर सीमा के अंदर पैसा निकाला जा सकता है
रुपे कार्डपात्र KCC खाताधारकों को RuPay कार्ड की सुविधा
फसल बीमापात्र किसान प्रीमियम देकर PMFBY में शामिल हो सकते हैं

अब इन फायदों को थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के 12 बड़े फायदे, 4% ब्याज और ₹2 लाख तक बिना गारंटी लोन

1. कम ब्याज दर पर कृषि लोन मिलता है

किसान क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा कम ब्याज पर पैसा मिलना है। सरकार की Modified Interest Subvention Scheme यानी ब्याज में राहत देने वाली योजना के तहत छोटे कृषि लोन पर किसानों को रियायती ब्याज का लाभ मिलता है।

₹3 लाख तक के पात्र छोटे कृषि लोन पर ब्याज दर 7% सालाना रहती है। अगर किसान तय समय पर लोन चुका देता है तो उसे 3% का अतिरिक्त Prompt Repayment Incentive यानी छूट मिलती है। इस तरह प्रभावी ब्याज दर केवल 4% सालाना रह जाती है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी पात्र किसान ने KCC से ₹1 लाख का लोन लिया और तय समय के अंदर भुगतान किया तो उसे ब्याज में मिलने वाली छूट का फायदा मिलता है।

ध्यान रखें कि 4% की प्रभावी ब्याज दर का फायदा समय पर भुगतान और योजना की शर्तें पूरी करने पर मिलता है।

2. ₹5 लाख तक की बढ़ी हुई लोन सीमा

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख तक किया गया है। इससे खेती और उससे जुड़े कामों के लिए किसानों को पहले से अधिक पैसा मिल सकता है।

हालांकि किसान को कितना लोन मिलेगा, यह केवल अधिकतम सीमा देखकर तय नहीं होता। बैंक खेती की जमीन, बोई जाने वाली फसल, खेती का खर्च, पशुपालन या दूसरी कृषि गतिविधि और भुगतान क्षमता जैसी बातों को देखकर KCC लिमिट तय करता है।

साथ ही ₹3 लाख तक के पात्र छोटे कृषि लोन पर 7% ब्याज और समय पर भुगतान पर प्रभावी 4% ब्याज का लाभ दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें– किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन: किसानों को कितना लोन मिलता है, ब्याज दर, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

3. ₹2 लाख तक बिना गारंटी कृषि लोन

पहले बिना गारंटी कृषि लोन की सीमा ₹1.60 लाख थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2 लाख प्रति किसान कर दिया गया है। इसका मतलब है कि ₹2 लाख तक के पात्र कृषि लोन के लिए बैंक को अलग से जमीन या दूसरी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इसमे बैंक की शर्तें भी लागू हो सकती है।

KCC छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ा फायदा है। कई किसानों के पास लोन के बदले बैंक को देने के लिए अलग संपत्ति नहीं होती। बिना गारंटी वाली सीमा बढ़ने से ऐसे किसानों के लिए बैंक से पैसा लेना आसान हो सकता है।

₹2 लाख से अधिक लोन पर बैंक अपनी लोन नीति और KCC नियमों के अनुसार गारंटी या जमीन से जुड़े कागजात मांग सकता है।

4. जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं

किसान क्रेडिट कार्ड सामान्य पर्सनल लोन से अलग तरीके से काम करता है। बैंक किसान की एक क्रेडिट लिमिट तय करता है और किसान मंजूर सीमा के अंदर जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकता है।

मान लीजिए आपकी KCC लिमिट ₹2 लाख है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको पूरा ₹2 लाख एक साथ निकालना ही होगा।

आप बीज खरीदने के लिए ₹30,000, खाद के लिए बाद में ₹20,000 और दूसरी खेती की जरूरत के लिए आगे पैसा निकाल सकते हैं। इससे किसान को केवल जरूरत के समय पैसा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

5. हर बार नया लोन आवेदन करने की जरूरत नहीं

KCC की एक अच्छी विशेषता यह है कि किसान को हर फसल या हर साल नया लोन आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

KCC सीमा आमतौर पर 5 वर्ष के लिए मंजूर की जाती है और बैंक इसकी समय-समय पर समीक्षा करता है। किसान मंजूर सीमा के अंदर पैसा निकाल और जमा कर सकता है।

इससे बार-बार आवेदन पत्र भरने और पूरी लोन प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं होती है। बैंक खाते की समीक्षा, भुगतान रिकॉर्ड और खेती से जुड़ी जानकारी के आधार पर KCC सुविधा को जारी रखता है।

6. लोन सीमा में बढ़ोतरी का फायदा

खेती का खर्च हर साल एक जैसा नहीं रहता। बीज, खाद, मजदूरी और दूसरी चीजों की कीमत बढ़ने से किसान की पैसे की जरूरत भी बढ़ सकती है।

इसी वजह से KCC लिमिट में आने वाले वर्षों के लिए खर्च बढ़ने का ध्यान रखा जाता है। कई बैंक वार्षिक समीक्षा के आधार पर सीमा में बढ़ोतरी करते हैं। किसान द्वारा सही समय पर लोन का भुगतान करने पर KCC में 5 वर्ष की अवधि के दौरान हर साल 10% सीमा बढ़ने की सुविधा दी जाती है। हालांकि हर किसान की लिमिट अपने-आप एक समान नहीं बढ़ती। बैंक भुगतान रिकॉर्ड, खेती और खाते की समीक्षा के आधार पर बढ़ोतरी की सीमा तय करता है।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन लोन लेने के 5 आसान तरीके: घर बैठे तुरंत लोन कैसे लें? पूरी जानकारी

7. खेती के साथ पशुपालन और मछली पालन के लिए भी सुविधा

किसान क्रेडिट कार्ड केवल फसल उगाने वाले किसानों तक सीमित नहीं है। KCC का फायदा इन कामों से जुड़े पात्र लोगों को भी मिल सकता है:

  • पशुपालन
  • डेयरी
  • मछली पालन
  • मधुमक्खी पालन
  • खेती से जुड़ी दूसरी गतिविधियां

इससे ग्रामीण क्षेत्र में खेती के अलावा दूसरे कृषि से जुड़े काम करने वाले लोगों को भी बैंक से सस्ता पैसा मिल सकता है।

अगर आपका KCC लोन केवल पशुपालन या मछली पालन के लिए है तो ब्याज में मिलने वाली छूट की सीमा और बैंक के नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक से लागू ब्याज लाभ जरूर समझें।

8. RuPay किसान कार्ड से पैसा निकालने की सुविधा

पात्र KCC खाताधारकों को बैंक RuPay किसान कार्ड दे सकता है। यह कार्ड ATM या बैंक की उपलब्ध सुविधा के अनुसार पैसा निकालने में मदद करता है।

इससे किसान को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार बैंक शाखा जाने की जरूरत कम पड़ती है।

लेकिन किसान भाइयों को इसमे ध्यान देना चाहिए कि कार्ड का इस्तेमाल करते समय PIN किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं। ATM पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और मोबाइल पर आने वाला OTP कभी किसी से साझा न करें।

इसे भी पढ़ें: Self Employed लोगों को लोन कैसे मिलता है? पात्रता, दस्तावेज व आवेदन की जानकारी

9. समय पर लोन चुकाने पर सीधा ब्याज में फायदा

KCC में समय पर भुगतान करना केवल अच्छा लोन रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि इससे किसान का पैसा भी बचता है।

₹3 लाख तक के पात्र छोटे कृषि लोन पर 7% ब्याज की सुविधा है। समय पर भुगतान करने वाले किसानों को 3% अतिरिक्त ब्याज राहत मिलती है, जिससे प्रभावी ब्याज 4% रह जाता है।

भुगतानप्रभावी ब्याज का फायदा
तय समय पर भुगतानपात्र लोन पर प्रभावी ब्याज 4% तक
भुगतान में देरी3% अतिरिक्त छूट का फायदा नहीं मिलेगा
लंबे समय तक भुगतान न करनाबैंक के नियम के अनुसार अतिरिक्त ब्याज और लोन रिकॉर्ड पर खराब असर

इसलिए KCC का सबसे ज्यादा फायदा उसी किसान को मिलता है जो लोन की तारीख और भुगतान की आखिरी तारीख का ध्यान रखता है।

अगर आपने एक से ज्यादा लोन ले रखे हैं और यह समझना चाहते हैं कि आपकी कमाई का कितना हिस्सा कर्ज चुकाने में जा रहा है, तो हमारे Debt-to-Income (DTI) Ratio Calculator का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. फसल बीमा लेने की सुविधा

किसान क्रेडिट कार्ड के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा भी लिया जा सकता है। पात्र किसान तय प्रीमियम देकर अपनी अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं।

एक जरूरी बात यह है कि KCC लोन लेते ही हर किसान को अपने-आप फसल बीमा नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की भागीदारी स्वैच्छिक यानी किसान इसे अपनी मर्जी से चुन सकता है।

अगर आप फसल बीमा चाहते हैं तो बैंक या संबंधित माध्यम से समय पर इसकी जानकारी लें और तय तारीख से पहले आवेदन पूरा करें।

प्राकृतिक आपदा या योजना में शामिल दूसरे कारणों से फसल का नुकसान होने पर बीमा की शर्तों के अनुसार क्लेम मिल सकता है।

11. सामान्य लोन के मुकाबले प्रक्रिया आसान

किसान क्रेडिट कार्ड खेती और कृषि से जुड़े कामों के लिए बनाया गया है। इसलिए इसकी प्रक्रिया सामान्य बिजनेस या पर्सनल लोन से अलग और किसानों की जरूरत के अनुसार रखी गई है।

आमतौर पर बैंक पहचान, जमीन या खेती से जुड़ी जानकारी और फसल का विवरण मांगता है।

जरूरी कागजात में ये शामिल हो सकते हैं:

  • KCC आवेदन पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड, जहां जरूरी हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन या खेती से जुड़े कागजात
  • फसल और खेती के क्षेत्र की जानकारी
  • बैंक द्वारा मांगे गए दूसरे जरूरी कागजात

किरायेदार किसान, बटाईदार और संयुक्त देयता समूह यानी JLG भी नियमों के अनुसार KCC के लिए पात्र हो सकते हैं।

लोन के लिए कौन से कागजात तैयार रखने हैं, इसे समझने के लिए आप हमारे लोन के लिए जरूरी दस्तावेज: Checklist Generator का इस्तेमाल कर सकते हैं।

12. साहूकार या महंगे उधार पर निर्भरता कम होती है

खेती में पैसा सही समय पर चाहिए। बुआई का समय निकल जाने के बाद पैसा मिलने का फायदा कम हो जाता है। KCC किसान को बैंक से तय सीमा के अंदर जरूरत के समय पैसा लेने की सुविधा देता है। इससे साहूकार या दूसरे महंगे उधार पर निर्भरता कम हो सकती है।

कम ब्याज और समय पर भुगतान पर मिलने वाली अतिरिक्त छूट के कारण KCC खेती के खर्च के लिए सामान्य महंगे लोन के मुकाबले बेहतर विकल्प है। लेकिन KCC का पैसा गैर-जरूरी खर्चों में इस्तेमाल करना सही नहीं है। यह पैसा खेती, फसल और कृषि से जुड़ी जरूरतों के लिए ही सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन में कौन बेहतर है? ब्याज, EMI और छिपे चार्ज का पूरा सच

किसान क्रेडिट कार्ड लेते समय इन बातों का ध्यान रखें

KCC फायदेमंद है, लेकिन लोन लेते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं।

  1. बैंक से ब्याज दर और ब्याज राहत की शर्तें लिखित में समझें।
  2. भुगतान की आखिरी तारीख जरूर पता करें।
  3. जरूरत से ज्यादा पैसा न निकालें।
  4. KCC खाते का पैसा गैर-जरूरी खर्च में इस्तेमाल न करें।
  5. फसल बीमा चाहिए तो समय पर विकल्प चुनें।
  6. बैंक खाते और मोबाइल नंबर को अपडेट रखें।
  7. किसी एजेंट को KCC बनवाने के नाम पर बिना रसीद पैसा न दें।
  8. लोन सीमा बढ़ने पर पूरा पैसा निकालना जरूरी नहीं है।

पैसे को सही तरीके से संभालना और भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाना चाहते हैं तो मेरी Ebook “फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं – नौकरी से निवेश तक का सफर” भी पढ़ सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े सवाल-जवाब

किसान क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

KCC का सबसे बड़ा फायदा कम ब्याज पर खेती और कृषि से जुड़े कामों के लिए समय पर पैसा मिलना है। पात्र छोटे कृषि लोन को समय पर चुकाने पर प्रभावी ब्याज दर 4% तक रह सकती है।

किसान क्रेडिट कार्ड से कितना लोन मिल सकता है?

KCC/MISS के तहत लोन सीमा ₹5 लाख तक बढ़ाई गई है। किसान को मिलने वाली वास्तविक लोन सीमा खेती, फसल, जमीन, कृषि गतिविधि और बैंक की जांच के आधार पर तय होती है।

क्या KCC पर 4% ब्याज लगता है?

पात्र ₹3 लाख तक के छोटे कृषि लोन पर 7% रियायती ब्याज रहता है। समय पर भुगतान करने पर 3% अतिरिक्त ब्याज राहत मिलती है, जिससे प्रभावी ब्याज दर 4% रह जाती है।

KCC पर बिना जमीन गिरवी रखे कितना लोन मिल सकता है?

₹2 लाख तक के कृषि लोन पर बैंक को अलग से गारंटी या संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। यह सीमा 1 जनवरी 2025 से ₹1.60 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख की गई है।

क्या पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?

हां, पशुपालन, डेयरी और मछली पालन जैसी कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी पात्र व्यक्ति KCC सुविधा ले सकते हैं।

क्या KCC के साथ फसल बीमा अपने-आप मिलता है?

नहीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भाग लेना स्वैच्छिक है। पात्र किसान तय समय में विकल्प चुनकर और लागू प्रीमियम देकर फसल बीमा ले सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे देखें तो यह किसानों को केवल लोन देने की सुविधा नहीं है, बल्कि खेती के लिए सही समय पर कम ब्याज में पैसा उपलब्ध कराने का आसान तरीका है। ₹2 लाख तक बिना गारंटी कृषि लोन, समय पर भुगतान करने पर प्रभावी 4% ब्याज और जरूरत के अनुसार पैसा निकालने की सुविधा KCC को किसानों के लिए उपयोगी बनाती है।

अगर आप KCC लेने की सोच रहे हैं तो पहले अपनी जरूरत के अनुसार लोन सीमा, ब्याज दर और भुगतान की तारीख को अच्छी तरह समझें। इसके बाद ही उतना पैसा निकालें जितना खेती या कृषि से जुड़े काम के लिए जरूरी है।

अस्वीकरण: इस पोस्ट में दी गई जानकारी सरकारी, RBI और बैंक से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। KCC की लोन सीमा, ब्याज लाभ, दस्तावेज और दूसरी शर्तें बैंक, लोन के उपयोग और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकती हैं। आवेदन से पहले संबंधित बैंक से नई जानकारी जरूर जांचें।

इसे भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें? ज्यादा फायदा और कम नुकसान के 10 तरीके

प्रवीन कुमार

प्रवीन कुमार एक फाइनेंस ब्लॉगर और कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से लोन, बैंकिंग, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, SIP, म्यूचुअल फंड, निवेश और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर लेख लिख रहे हैं। वे Fincoloan.com और Paisawale.in ब्लॉग के संस्थापक हैं। इन्होंने B.Ed तथा M.Sc. की शिक्षा प्राप्त की है और ‘फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं: नौकरी से निवेश तक का सफर’ नामक हिंदी ई-बुक भी लिखी है।

प्रातिक्रिया दे