HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर, वार्षिक शुल्क, पात्रता, प्रमुख फायदे, चार्ज, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड: शुल्क, ब्याज दर, पात्रता, फायदे और आवेदन की पूरी जानकारी (2026)

क्रेडिट कार्ड आज केवल भुगतान करने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बचत, रिवार्ड्स, कैशबैक और कई अन्य सुविधाएं भी देता है। वहीं बिना जानकारी के इस्तेमाल करने पर लेट फीस, ब्याज और अन्य शुल्क का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसके सभी नियम, फीस और सुविधाओं को समझना जरूरी है।

अगर एचडीएफसी बैंक की बात करें तो यह भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक है और अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराता है। किसी कार्ड में ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा फायदा मिलता है तो किसी में यात्रा, एयरपोर्ट लाउंज, डाइनिंग या रिवार्ड्स का लाभ मिलता है। इसी वजह से सही कार्ड का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी है जितना कि क्रेडिट कार्ड लेना।

इस पोस्ट में आप एचडीएफसी बैंक के प्रमुख क्रेडिट कार्ड, उनकी मुख्य सुविधाएं, वार्षिक शुल्क, ब्याज दर, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी जानेंगे।

विवरणजानकारी
बैंक का नामHDFC Bank
उत्पादCredit Card
उपलब्ध कार्डCashback, Millennia, Regalia Gold, Diners Club, Swiggy HDFC, Tata Neu, IndianOil HDFC सहित कई विकल्प
ब्याज मुक्त अवधिअधिकतम 50 दिन तक (नियमों के अनुसार)
आवेदनऑनलाइन और बैंक शाखा दोनों से
न्यूनतम आयुसामान्यतः 21 वर्ष
मुख्य फायदेरिवार्ड्स, कैशबैक, EMI, लाउंज एक्सेस, डाइनिंग ऑफर, Contactless Payment
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर, वार्षिक शुल्क, पात्रता, प्रमुख फायदे, चार्ज, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड मुख्य विकल्प

एचडीएफसी बैंक अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई तरह के क्रेडिट कार्ड जारी करता है। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा करते हैं तो Cashback Credit Card या Millennia Credit Card बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं यात्रा करने वालों के लिए Regalia Gold Credit Card और Diners Club Black जैसे प्रीमियम कार्ड उपलब्ध हैं।

इसी तरह Swiggy HDFC Bank Credit Card, Tata Neu Credit Card, IndianOil HDFC Bank Credit Card और Marriott Bonvoy Credit Card जैसे को-ब्रांडेड कार्ड भी उपलब्ध हैं, जिनमें संबंधित ब्रांड पर अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।

कार्ड चुनते समय केवल रिवार्ड्स या कैशबैक ही नहीं बल्कि वार्षिक शुल्क, खर्च करने की आदत और मिलने वाले वास्तविक फायदे को भी ध्यान में रखना चाहिए।

किस कार्ड में क्या फायदा मिलता है?

बैंक द्वारा हर क्रेडिट कार्ड को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि कौन-सा कार्ड आपकी खर्च करने की आदत और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर रहेगा। नीचे HDFC बैंक के कुछ प्रमुख क्रेडिट कार्ड और उनके मुख्य फायदे दिए गए हैं।

MoneyBack Plus Credit Card

यदि आप रोजमर्रा की खरीदारी और ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो MoneyBack Plus Credit Card अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें सामान्य खर्च पर रिवार्ड्स मिलने के साथ समय-समय पर गिफ्ट वाउचर का भी लाभ मिलता है।

मुख्य विशेषताएं

  • हर कैलेंडर तिमाही में ₹50,000 खर्च करने पर ₹500 का गिफ्ट वाउचर मिलता है।
  • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल शुल्क ₹500 + लागू टैक्स है।
  • यदि एक वर्ष में ₹50,000 या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो अगले वर्ष का रिन्यूअल शुल्क माफ हो जाता है।
  • रोजमर्रा की खरीदारी और ऑनलाइन लेनदेन पर रिवार्ड्स का लाभ मिलता है।

पात्रता

  • वेतनभोगी: मासिक शुद्ध आय ₹20,000 या उससे अधिक
  • स्व-नियोजित: वार्षिक ITR ₹6 लाख या उससे अधिक

Millennia Credit Card

यदि आपकी ज्यादातर खरीदारी Amazon, Flipkart, Myntra, Swiggy, Zomato या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होती है, तो Millennia Credit Card सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है।

मुख्य विशेषताएं

  • Amazon, Flipkart, Myntra, Swiggy, Zomato सहित चुनिंदा पार्टनर प्लेटफॉर्म पर 5% तक कैशबैक।
  • अन्य सभी योग्य खर्चों पर 1% कैशबैक।
  • हर कैलेंडर तिमाही में ₹1 लाख खर्च करने पर ₹1,000 का गिफ्ट वाउचर मिलता है।
  • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल शुल्क ₹1,000 + लागू टैक्स है।
  • यदि एक वर्ष में ₹1 लाख या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो अगले वर्ष का रिन्यूअल शुल्क माफ हो जाता है।

पात्रता

  • वेतनभोगी: मासिक शुद्ध आय ₹35,000 या उससे अधिक
  • स्व-नियोजित: वार्षिक ITR ₹6 लाख या उससे अधिक

Regalia Gold Credit Card

जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं और प्रीमियम सुविधाएं चाहते हैं, उनके लिए Regalia Gold Credit Card बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें यात्रा, शॉपिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े कई विशेष लाभ मिलते हैं।

मुख्य विशेषताएं

  • एक वर्ष में ₹5 लाख और ₹7.5 लाख खर्च करने पर ₹5,000 तक के फ्लाइट वाउचर मिलते हैं।
  • हर तिमाही में ₹1.5 लाख खर्च करने पर ₹1,500 का Myntra या Nykaa वाउचर मिलता है।
  • कार्ड जारी होने के पहले 90 दिनों में ₹1 लाख खर्च करने पर Swiggy One और MMTBLACK Gold की सदस्यता मुफ्त मिलती है।
  • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल शुल्क ₹2,500 + लागू टैक्स है।
  • एयरपोर्ट लाउंज, यात्रा और रिवार्ड्स से जुड़े कई प्रीमियम लाभ मिलते हैं।

पात्रता

  • सरकारी कर्मचारी: मासिक शुद्ध आय ₹1,00,000 या उससे अधिक
  • निजी क्षेत्र के कर्मचारी: मासिक शुद्ध आय ₹1,50,000 या उससे अधिक
  • स्व-नियोजित: वार्षिक ITR ₹18 लाख या उससे अधिक

Swiggy HDFC Bank Credit Card

यदि आप Swiggy से फूड ऑर्डर, Instamart, Dineout या Genie जैसी सेवाओं का नियमित उपयोग करते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

मुख्य विशेषताएं

  • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल शुल्क ₹500 + लागू टैक्स है।
  • यदि एक वर्ष में ₹2 लाख या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो अगले वर्ष का रिन्यूअल शुल्क माफ हो जाता है।
  • कार्ड जारी होने के पहले 30 दिनों के भीतर सक्रिय करने पर 3 महीने की Swiggy One सदस्यता मुफ्त मिलती है।
  • Swiggy App पर Food, Instamart, Dineout और Genie सेवाओं पर 10% तक कैशबैक मिलता है।
  • खरीदारी की तारीख से अधिकतम 50 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि मिल सकती है।

पात्रता

  • मासिक आय: ₹15,000 या उससे अधिक।
  • स्व-नियोजित: वार्षिक ITR ₹6 लाख या उससे अधिक।

IndianOil HDFC Bank Credit Card

यदि हर महीने पेट्रोल या डीजल पर अच्छा खर्च होता है, तो IndianOil HDFC Bank Credit Card बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें फ्यूल पर बचत के साथ अन्य खर्चों पर भी अतिरिक्त लाभ मिलता है।

मुख्य विशेषताएं

  • ज्वाइनिंग और रिन्यूअल शुल्क ₹500 + लागू टैक्स है।
  • एक वर्ष में अधिकतम 50 लीटर तक मुफ्त ईंधन के बराबर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • IndianOil पेट्रोल पंप पर खर्च करने पर 5% तक Fuel Points मिलते हैं।
  • किराना खरीदारी और बिल भुगतान पर भी 5% तक Fuel Points मिलते हैं।
  • जमा हुए Fuel Points का उपयोग IndianOil आउटलेट पर ईंधन खरीदने में किया जा सकता है।

पात्रता

  • वेतनभोगी: मासिक शुद्ध आय ₹12,000 या उससे अधिक
  • स्व-नियोजित: वार्षिक ITR ₹6 लाख या उससे अधिक

नोट: रिवार्ड्स, कैशबैक, Fuel Points, गिफ्ट वाउचर, सदस्यता लाभ, शुल्क और पात्रता समय-समय पर HDFC Bank द्वारा बदले जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी अवश्य देखें।

ये भी पढ़ें: IDFC FIRST Bank Credit Card: शुल्क, ब्याज दर, पात्रता, फायदे और आवेदन की पूरी जानकारी

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड मुख्य सुविधाएं

एचडीएफसी बैंक के अधिकांश क्रेडिट कार्ड में निम्न सुविधाएं देखने को मिलती हैं।

  • ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर रिवार्ड्स या कैशबैक।
  • जरूरत पड़ने पर बड़ी खरीदारी को आसान EMI में बदलने की सुविधा।
  • Contactless Payment के जरिए तेज और सुरक्षित भुगतान।
  • चुनिंदा कार्ड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस।
  • पार्टनर ब्रांड पर विशेष छूट और ऑफर।
  • फ्यूल सरचार्ज में छूट (नियमों के अनुसार)।
  • रिवार्ड्स प्वाइंट को वाउचर, यात्रा या अन्य विकल्पों में इस्तेमाल करने की सुविधा।
  • चुनिंदा कार्ड पर Welcome Benefit और वार्षिक खर्च पूरा होने पर Renewal Fee Waiver।

फीस और वार्षिक शुल्क

एचडीएफसी बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड की फीस एक जैसी नहीं होती। कुछ कार्ड लाइफटाइम फ्री होते हैं, जबकि कई कार्ड पर ज्वाइनिंग फीस और वार्षिक शुल्क देना पड़ता है।

सामान्यतः एंट्री लेवल कार्ड की फीस कम होती है, जबकि प्रीमियम कार्ड में ज्यादा सुविधाओं के कारण वार्षिक शुल्क भी अधिक हो सकता है।

अच्छी बात यह है कि कई कार्ड में यदि एक वर्ष के दौरान बैंक द्वारा निर्धारित राशि तक खर्च कर दिया जाए तो अगले वर्ष की Renewal Fee माफ कर दी जाती है। इसलिए कार्ड लेने से पहले यह जरूर देखें कि फीस माफ कराने की शर्त क्या है।

इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर महीने पूरा बकाया समय पर जमा करें। इससे ब्याज और अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर कौन-कौन से शुल्क लगते हैं? जानें पूरी जानकारी

ब्याज दर और अन्य चार्ज

यदि आप हर महीने पूरा क्रेडिट कार्ड बिल (Total Amount Due) समय पर जमा कर देते हैं, तो सामान्य खरीदारी पर ब्याज नहीं देना पड़ता। HDFC बैंक के अधिकांश क्रेडिट कार्ड में अधिकतम 50 दिनों तक ब्याज मुक्त अवधि मिल सकती है।

लेकिन यदि आप केवल Minimum Due का भुगतान करते हैं या बिल की अंतिम तिथि तक पूरा भुगतान नहीं करते हैं, तो बैंक की निर्धारित ब्याज दर के अनुसार बकाया राशि पर ब्याज लगाया जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य शुल्क भी लागू हो सकते हैं।

शुल्क / चार्जविवरण
ब्याज दर (Finance Charges)अधिकांश क्रेडिट कार्ड पर 3.75% प्रति माह (लगभग 45% वार्षिक) तक ब्याज लग सकता है। यह कार्ड और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग हो सकता है।
ब्याज मुक्त अवधिसामान्य खरीदारी पर अधिकतम 50 दिनों तक, यदि पूरा बिल समय पर जमा किया जाए।
लेट पेमेंट चार्जबकाया राशि (Total Amount Due) के अनुसार अलग-अलग स्लैब में लगाया जाता है।
कैश एडवांस शुल्कATM से नकद निकालने पर निकाली गई राशि का 2.5% (न्यूनतम ₹500)
कैश एडवांस ब्याजATM से नकद निकालते ही उसी दिन से ब्याज लगना शुरू हो जाता है। इसमें ब्याज मुक्त अवधि नहीं मिलती।
विदेशी मुद्रा (Forex) मार्कअप शुल्कविदेश में या विदेशी मुद्रा में किए गए लेनदेन पर लगभग 3.5% + लागू टैक्स
EMI प्रोसेसिंग शुल्कखरीदारी को EMI में बदलने पर बैंक के नियमों के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क लगाया जा सकता है।
पेमेंट रिटर्न शुल्कऑटो डेबिट, चेक या अन्य माध्यम से भुगतान असफल होने पर अलग अलग निर्धारित शुल्क लागू होता है।
कार्ड दोबारा जारी कराने का शुल्ककार्ड खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या बदलवाने पर बैंक के अनुसार शुल्क लिया जा सकता है।
रिवॉर्ड रिडेम्पशन शुल्ककुछ कार्ड में रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने पर शुल्क लागू हो सकता है।
GSTसभी लागू शुल्क और चार्ज पर वर्तमान सरकारी दर के अनुसार GST देय होगा।

ध्यान दें: ब्याज दर, लेट पेमेंट चार्ज, विदेशी मुद्रा शुल्क और अन्य चार्ज क्रेडिट कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आवेदन करने या कार्ड का उपयोग करने से पहले HDFC Bank की आधिकारिक Most Important Terms & Conditions (MITC) और Schedule of Charges अवश्य देखें।

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें? ज्यादा फायदा और कम नुकसान के 10 तरीके

आवेदन करने के लिए पात्रता

एचडीएफसी बैंक अलग-अलग कार्ड के लिए अलग पात्रता तय करता है। हालांकि सामान्य रूप से निम्न शर्तें लागू होती हैं।

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु सामान्यतः 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु कार्ड के अनुसार अलग हो सकती है।
  • नियमित आय का स्रोत होना चाहिए।
  • अच्छा CIBIL Score और बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री होने पर आवेदन स्वीकृत होने की संभावना बढ़ जाती है।

कुछ प्रीमियम कार्ड के लिए बैंक न्यूनतम मासिक आय या वार्षिक आय की शर्त भी रखता है।

किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?

क्रेडिट कार्ड आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं।

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान प्रमाण।
  • पते का प्रमाण।
  • आय का प्रमाण जैसे सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या आयकर रिटर्न।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान है। यदि आप पात्रता पूरी करते हैं तो ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में आवेदन शुरू कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले HDFC Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी जरूरत के अनुसार क्रेडिट कार्ड चुनें।
  3. Apply Now पर क्लिक करें।
  4. मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. बैंक आपकी पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।
  7. आवेदन स्वीकृत होने पर क्रेडिट कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं, तो HDFC Bank की किसी भी शाखा में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें?

क्रेडिट कार्ड तभी फायदेमंद होता है जब उसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां आपको अनावश्यक ब्याज और शुल्क से बचा सकती हैं।

  • हर महीने पूरा बिल समय पर जमा करें।
  • केवल Minimum Due भरने की आदत न बनाएं।
  • क्रेडिट लिमिट का बहुत अधिक हिस्सा इस्तेमाल करने से बचें।
  • अनावश्यक EMI न बनाएं।
  • ATM से कैश निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करें।
  • समय-समय पर स्टेटमेंट जरूर जांचते रहें।

इन बातों का ध्यान रखने से आपका CIBIL Score भी बेहतर बना रहता है और भविष्य में लोन या नया क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन में कौन बेहतर है? ब्याज, EMI और छिपे चार्ज का पूरा सच

कौन-सा कार्ड चुनना बेहतर रहेगा?

एचडीएफसी बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसलिए कोई भी कार्ड लेने से पहले अपनी खर्च करने की आदत को जरूर देखें।

  • यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करते हैं, तो Cashback Credit Card या Millennia Credit Card बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • यदि यात्रा अधिक करते हैं, तो Regalia Gold Credit Card जैसे प्रीमियम कार्ड अधिक फायदे दे सकते हैं।
  • यदि फ्यूल पर अधिक खर्च होता है, तो IndianOil HDFC Bank Credit Card उपयोगी साबित हो सकता है।
  • यदि Swiggy का नियमित उपयोग करते हैं, तो Swiggy HDFC Bank Credit Card अच्छा विकल्प हो सकता है।

कार्ड चुनते समय केवल ऑफर देखकर निर्णय न लें, बल्कि वार्षिक शुल्क, खर्च की आदत और मिलने वाले वास्तविक लाभ की तुलना जरूर करें।

हमारे मुफ्त कैलकुलेटर भी इस्तेमाल करें

क्रेडिट कार्ड लेने या किसी भी तरह का लोन लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति समझना भी जरूरी है। इसके लिए आप Fincoloan के ये मुफ्त टूल इस्तेमाल कर सकते हैं।

इनकी मदद से सही वित्तीय निर्णय लेना काफी आसान हो सकता है।

हमारी ई-बुक भी पढ़ें

यदि आप केवल क्रेडिट कार्ड ही नहीं बल्कि बचत, निवेश, पैसों का सही प्रबंधन और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के बारे में आसान भाषा में सीखना चाहते हैं, तो हमारी ई-बुक फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं – नौकरी से निवेश तक का सफर भी पढ़ सकते हैं। इसमें शुरुआती निवेशकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए कई उपयोगी बातें आसान उदाहरणों के साथ समझाई गई हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए?

सामान्यतः आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अलग-अलग कार्ड के अनुसार पात्रता में अंतर हो सकता है।

क्या HDFC Bank Credit Card ऑनलाइन बनवाया जा सकता है?

हाँ। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

क्या सभी कार्ड पर वार्षिक शुल्क देना पड़ता है?

नहीं। कुछ कार्ड लाइफटाइम फ्री होते हैं, जबकि कई कार्ड पर ज्वाइनिंग फीस और वार्षिक शुल्क लागू होता है। कई कार्ड में निर्धारित वार्षिक खर्च पूरा करने पर Renewal Fee माफ भी हो जाती है।

क्रेडिट कार्ड पर कितने दिन तक ब्याज नहीं लगता?

यदि पूरा बिल समय पर जमा किया जाए, तो सामान्य खरीदारी पर अधिकतम 50 दिनों तक ब्याज मुक्त अवधि मिल सकती है।

क्या HDFC Bank के एक से अधिक क्रेडिट कार्ड लिए जा सकते हैं?

हाँ। यदि आपकी पात्रता, आय और क्रेडिट प्रोफाइल बैंक के नियमों के अनुसार उपयुक्त है, तो एक से अधिक क्रेडिट कार्ड भी मिल सकते हैं।

क्या क्रेडिट कार्ड से EMI बनाई जा सकती है?

हाँ। पात्र खरीदारी को बैंक की शर्तों के अनुसार आसान EMI में बदला जा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

एचडीएफसी बैंक अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराता है। यदि आप सही कार्ड चुनते हैं और समय पर पूरा बिल जमा करते हैं, तो रिवार्ड्स, कैशबैक, यात्रा लाभ और कई अन्य सुविधाओं का पूरा फायदा उठा सकते हैं। वहीं बिना जानकारी के कार्ड इस्तेमाल करने पर ब्याज और अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले फीस, पात्रता, वार्षिक शुल्क, ब्याज दर और सभी नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस पोस्ट में दी गई जानकारी HDFC Bank के आधिकारिक Credit Card पेज और संबंधित आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। समय-समय पर बैंक द्वारा ब्याज दर, शुल्क, पात्रता, ऑफर, रिवार्ड्स, कैशबैक और अन्य नियमों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने या किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। हम बैंक के पार्टनर नहीं है, और ना ही क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सुझाव देते है।

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से ATM से कैश निकालना चाहिए या नहीं? जानें कितना चार्ज लगता है और क्या नुकसान है

प्रवीन कुमार

प्रवीन कुमार एक फाइनेंस ब्लॉगर और कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से लोन, बैंकिंग, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, SIP, म्यूचुअल फंड, निवेश और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर लेख लिख रहे हैं। वे Fincoloan.com और Paisawale.in ब्लॉग के संस्थापक हैं। इन्होंने B.Ed तथा M.Sc. की शिक्षा प्राप्त की है और ‘फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं: नौकरी से निवेश तक का सफर’ नामक हिंदी ई-बुक भी लिखी है।