प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी

प्लॉट लोन In Hindi: यदि आप लोन लेकर प्लॉट खरीदना चाहते हैं जिसपर आप अपने सपनों का घर बनाएंगे तो ऐसे में आप प्लॉट के सेल-परचेज एग्रीमेंट पर या प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन ले सकते हैं। इस तरह के लोन को प्लॉट लोन कहते हैं।

प्लॉट खरीदने के लिए लोन लेने पर प्लॉट का बिक्री एग्रीमेंट की आवश्यकता होती है और प्लॉट का कंस्ट्रक्शन करने के लिए लोन लेने पर प्लॉट की रजिस्ट्री की आवश्यकता होती हैं। आप चाहें तो प्लॉट की खरीद व कंस्ट्रक्शन के लिए एक साथ लोन ले सकते है।
हालांकि ज्यादातर बैंक प्लॉट की खरीद व कंस्ट्रक्शन दोनों के लिए ही प्लॉट लोन देते हैं। यदि प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन का कार्य नहीं किया जाता है तो उसके लिए ब्याज दर 1 से 2 प्रतिशत बढ़ जाती हैं।

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे लें? ब्याज दर, पात्रता, EMI और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी
Plot Loan Kaise Le

यदि आप प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन लेकर किसी अन्य काम मे पैसे का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे मे आपको प्लॉट पर माॅर्गेज लोन लेने की आवश्यकता होती है। क्योकि प्लाट लोन केवल प्लॉट खरीदने व कंस्ट्रक्शन के लिए ही दिया जाता हैं।
Mortgage लोन के तहत बैंक प्लॉट को बंधक (Mortgage) करता हैं जिसके एवज मे लोन दिया जाता हैं। जिससे आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

प्लॉट लोन और होम लोन मे अंतर

जहां होम लोन तैयार घर को खरीदने या मरम्मत के लिए लिया जा सकता है। वही खाली जमीन को खरीदने या कंस्ट्रक्शन करने के लिए प्लॉट लोन लिया जाता है।
प्लॉट लोन की अधिकतम अवधि 15 होती हैं जबकि होम लोन की अधिकतम अवधि 25 या 30 साल होती है।
होम लोन की ब्याज दर 6.5 से 9 प्रतिशत होती हैं। जबकि प्लॉट लोन की ब्याज दर होम लोन की ब्याज दर से 1 से 1.5 प्रतिशत अधिक होती हैं।

प्लॉट पर कितना लोन मिल सकता है?

प्लॉट पर कितना लोन मिल सकता हैं यह बैंक के LTV (Loan To Value Ratio) पर निर्भर करता हैं। बैंक प्लॉट की मार्किट वैल्यू तय करके लोन की रकम तय करता हैं। प्लॉट की रकम कई बातों पर निर्भर करती हैं जैसे-
प्लॉट की Loan To Value Ratio (जिसे बैंक तय करता है)
उधारकर्ता की इनकम
उधारकर्ता की क्रेडिट हिस्ट्री / सिबिल स्कोर
रिपेमेंट क्षमता
बैंक सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर लोन की रकम तय करता हैं। प्लॉट लोन के अंतर्गत प्लॉट की वैल्यू का 60 से 70 प्रतिशत लोन ही मिल सकता हैं। प्लॉट लोन की अधिकतम रकम पात्रता के अनुसार 10 करोड रूपए भी हो सकती है।

प्लॉट लोन नियम व शर्ते

प्लॉट लोन की बहुत से नियम व शर्ते होती हैं जैसे-
• प्लॉट लोन का इस्तेमाल केवल प्लॉट खरीदने के लिए या प्लाट के कंस्ट्रक्शन के लिए ही किया जा सकता हैं।
• लोन अप्रूवल की तिथि से निर्धारित समय तक प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता हैं तो ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती हैं।
• प्लॉट की लोकेशन आवासीय सीमा के भीतर होनी चाहिए।
• प्लॉट खरीदने के लिए लगभग 30 प्रतिशत रकम की व्यवस्था उधारकर्ता को ही करनी होती है।
• प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन केवल आवास के उद्देश्य से किया जा सकता है।
• कृषि योग्य भूमि पर प्लॉट लोन नही दिया जाता हैं।
• प्लॉट, संबंधित Authority से स्वीकृत होना चाहिए।
• शहरी आवासीय सीमा के भीतर प्लॉट होने पर अधिक लोन मिल सकता हैं।
• ग्रामीण आवासीय सीमा के अंतर्गत प्लॉट होने पर कम लोन ही मिल पाता है।

प्लॉट लोन पात्रता (Eligibility)

• आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए।
• आवेदनकर्ता की इनकम का साधन होना चाहिए जैसे- नौकरी, व्यवसाय।
• आवेदनकर्ता की लोन हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए।
• प्लाट संबंधित अथॉरिटीज या नगर निगम द्वारा स्वीकृत होना चाहिए।
• प्लॉट खरीदने के लिए लगभग 30 प्रतिशत रकम आवेदक के पास होनी चाहिए।

प्लॉट लोन आवश्यक दस्तावेज

• पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस मे से कोई एक होना चाहिए।
• निवास प्रमाण: रेजिडेंट सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि में से कोई एक होना चाहिए।
• इनकम प्रमाण: सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न, फार्म 16 आदि
• प्लॉट के कागजात: प्लाट की रजिस्ट्री, सेल-परचेज एग्रीमेंट आदि।

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे लें?

प्लॉट लोन लेने की प्रक्रिया होम लोन की तरह ही होती हैं। इसके लिए बैंक या एनबीएफसी मे आवेदन किया जाता है।
जिस प्लॉट को खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं उसका सेल-परचेज अग्रीमेंट की आवश्यकता भी होती हैं।
यदि सिर्फ प्लॉट को बनाने के लिए लोन की आवश्यकता है तो प्लॉट की रजिस्ट्री या कागजात की जरूरत होती है।
आवेदन के बाद बैंक आपकी इनकम, व्यवसाय व प्लॉट के बारे में ज़रूरी जानकारी मांगता है।
सबकुछ सही होने पर आपकी पात्रता (Eligibility) के हिसाब से लोन दिया जाता है।
बैंक पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही लोन मंजूर करता हैं जिसके लिए आपकी प्राॅपर्टी यानी प्लॉट का वेरिफिकेशन भी किया जाता है।

प्लॉट लोन ब्याज दर (Interest Rate)

BanksInterest (P.A.)
PNB Housing Plot Loan8.75% से शुरू
HDFC Plot Loans 7.75% से 13.20% तक
Federal Bank Plot Loan7.30% -से 10.50% तक
SBI Plot Loans9.40% से शुरू
Karnataka Bank Plot Loan7.31% से शुरू
Tata Capital9.0% से शुरू
ICICI Bank Land Loan8.50% से शुरू
Maharashtra Bank Plot Loan9.50% से शुरू
Plot Loan Interest Rate 2021

प्लॉट लोन की ब्याज दर कई कारणों से कम या ज्यादा हो सकती हैं जैसे-
आवेदक की प्रोफाइल
लोन टू वैल्यू रेश्यो
लोन की रकम
लोन की अवधि आदि।

किन बातों का ध्यान रखें

• प्लॉट खरीदने के लिए लोन लेने पर खरीद बिक्री एग्रीमेंट का होना आवश्यक होता हैं।
• प्लॉट लोन लेने से पहले किसी भी वाद विवाद से बचने के लिए प्लाट की कानूनी जांच जरूर करें।
• यदि अधिक लोन लेना चाहते हैं तो प्लॉट की खरीद व कंस्ट्रक्शन दोनों के लिए ही लोन लेना चाहिए।
• प्लॉट लोन लेने के बाद निश्चित समय में निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए। जिससे ब्याज में होने वाली बढ़ोत्तरी से बचा जा सकता हैं।
लोन की रकम कंस्ट्रक्शन मे आने वाले खर्च के हिसाब से किस्तों में भी ली जा सकती हैं। जिससे ब्याज में फायदा होता है।

प्लॉट लोन की विशेषताएं

  • प्लॉट लोन की न्यूनतम वार्षिक ब्याज दर 7.50% होती है
  • प्लाट खरीदने व कंस्ट्रक्शन दोनों के लिए लोन मिलता है।
  • निश्चित समय मे कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू करने पर ब्याज दर लगभग होम लोन के बराबर ही रहती है।
  • लोन चुकाने की अवधि 15 साल तक हो सकती है।
  • लोन मिलने की प्रक्रिया आसान होती
  • प्रोसेसिंग फीस भी कम होती है लगभग 0.25 से 1 प्रतिशत
  • यदि लोन की ब्याज दर फ्लोटिंग है तो लोन की प्री पेमेंट करने पर कोई शुल्क नहीं होता है।
  • महिला आवेदक के लिए ब्याज दर में छूट मिल जाती है।
  • नौकरी या बिजनेस करने वाले व्यक्ति को लोन मिल सकता है।

प्लॉट लोन से संबंधित FAQ

1. प्लॉट लोन क्या होता है?

प्लॉट लोन ऐसा लोन होता है जो खाली जमीन यानी प्लॉट खरीदने या उस पर घर बनाने के लिए दिया जाता है। यह लोन बैंक और एनबीएफसी द्वारा पात्रता, इनकम और प्लॉट की वैल्यू के आधार पर मंजूर किया जाता है।

2. क्या प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन मिल सकता है?

हाँ, यदि आपके नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री है तो आप उस पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए बैंक प्लॉट के दस्तावेजों की जांच करता है और फिर पात्रता के अनुसार लोन राशि तय करता है।

3. प्लॉट लोन और होम लोन में क्या अंतर होता है?

होम लोन तैयार घर खरीदने या निर्माण के लिए लिया जाता है, जबकि प्लॉट लोन खाली जमीन खरीदने के लिए दिया जाता है। प्लॉट लोन की ब्याज दर और अवधि आमतौर पर होम लोन से अलग होती है।

4. प्लॉट लोन पर कितना लोन मिल सकता है?

अधिकांश बैंक प्लॉट की कुल मार्केट वैल्यू का लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक लोन देते हैं। लोन राशि आपकी इनकम, सिबिल स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर भी निर्भर करती है।

5. प्लॉट लोन लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं?

आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, इनकम प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट और प्लाट से जुड़े दस्तावेज जैसे रजिस्ट्री या सेल एग्रीमेंट की आवश्यकता होती है। सभी दस्तावेज सही और अपडेट होने चाहिए।

6. क्या कृषि भूमि पर प्लॉट लोन मिल सकता है?

नहीं, सामान्यतः बैंक कृषि भूमि पर प्लॉट लोन नहीं देते हैं। प्लॉट का आवासीय क्षेत्र में होना और संबंधित अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत होना जरूरी माना जाता है।

7. प्लॉट लोन की ब्याज दर कितनी होती है?

प्लॉट लोन की ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकती है। आमतौर पर यह होम लोन की तुलना में थोड़ी अधिक होती है और आवेदक की प्रोफाइल के अनुसार तय की जाती है।

8. क्या प्लॉट लोन लेने के बाद तुरंत निर्माण करना जरूरी होता है?

कई बैंक एक निश्चित समय के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की शर्त रखते हैं। यदि समय पर निर्माण शुरू नहीं किया जाता तो ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है या अन्य शर्तें लागू हो सकती हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन, ब्याज दर, EMI, पात्रता, दस्तावेज और बैंक की शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं। अलग-अलग बैंक और वित्तीय संस्थानों के नियम अलग हो सकते हैं।

लोन लेने से पहले संबंधित बैंक, एनबीएफसी या वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपनी आय, खर्च, भुगतान क्षमता और जोखिम को अच्छी तरह समझ लें।

इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय या नुकसान के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें-

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी क्या होता है, प्रॉपर्टी पर लोन कैसे ले, प्रॉपर्टी लोन इंटरेस्ट रेट

इंडिया शेल्टर होम लोन Interest Rate, Processing Fee, Eligibility, Required Documents

होम लोन Insurance क्या हैं, होम लोन प्रोटेक्शन प्लान कैसे लें, होम लोन इंश्योरेंस के फायदें

पेटीएम पर्सनल लोन कैसे लें | पेटीएम से पर्सनल लोन लेने का तरीका क्या हैं | Paytm Personal Loan Online Apply

प्रवीन कुमार

प्रवीन कुमार एक फाइनेंस ब्लॉगर और कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से लोन, बैंकिंग, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, SIP, म्यूचुअल फंड, निवेश और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर लेख लिख रहे हैं। वे Fincoloan.com और Paisawale.in ब्लॉग के संस्थापक हैं। इन्होंने B.Ed तथा M.Sc. की शिक्षा प्राप्त की है और ‘फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं: नौकरी से निवेश तक का सफर’ नामक हिंदी ई-बुक भी लिखी है।