5 साल के लिए 10 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी होती है? ब्याज दर के अनुसार पूरी गणना और चुकाने का आसान तरीका
10 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर आप अपने जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हो जैसे शादी का खर्च हो, घर की मरम्मत करवानी हो, मेडिकल इमरजेंसी हो या फिर कोई अन्य व्यक्तिगत जरूरत, पर्सनल लोन तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान कर सकता है।
लेकिन लोन लेने से पहले सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही होता है कि 5 साल के लिए 10 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी होगी? क्योंकि EMI ही तय करती है कि आने वाले वर्षों में आपके मासिक बजट कैसा रहने वाला हैं।
इस लेख में हम अलग-अलग ब्याज दरों पर 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन की EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान की जानकारी देंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि यदि आप EMI बढ़ाकर या प्रीपेमेंट करके लोन जल्दी खत्म करना चाहें तो कितना समय बचा सकते हैं।
पर्सनल लोन क्या होता है?
पर्सनल लोन एक Unsecured Loan (असुरक्षित लोन) होता है, जिसके लिए आपको किसी भी संपत्ति, सोना, घर या अन्य मूल्यवान वस्तु को गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती। बैंक और NBFC आपकी आय, नौकरी, क्रेडिट स्कोर और भुगतान क्षमता के आधार पर यह लोन प्रदान करते हैं। आमतौर पर पर्सनल लोन की अवधि 1 वर्ष से 7 वर्ष तक हो सकती है, हालांकि कुछ संस्थान इससे अलग अवधि भी ऑफर करते हैं। कुछ इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप कुछ दिनों से लेकर दो से तीन महीने की अवधि के लिए भी लोन देते हैं।
10 लाख के पर्सनल लोन की ईएमआई किन बातों पर निर्भर करती है?
10 लाख रुपये के पर्सनल लोन की EMI मुख्य रूप से लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। यदि ब्याज दर कम होगी तो EMI भी कम बनेगी, जबकि अधिक ब्याज दर आपके लोन की EMI को बढ़ा सकती है। दूसरी ओर लंबी अवधि चुनने पर EMI की रकम कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज अधिक देना पड़ता है। इसलिए लोन लेते समय लोन की रकम, ब्याज दर व भुगतान अवधि इन तीनों कारकों को समझना बेहद जरूरी है।
5 साल के लिए 10 लाख पर्सनल लोन की EMI कितनी होती है?
यदि आप 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल (60 महीने) के लिए लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI ब्याज दर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इस बात पर एक बार फिर ध्यान दे कि ब्याज दर जितनी कम होगी, EMI और कुल ब्याज का बोझ उतना ही कम रहेगा। नीचे दी गई तालिका में 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर विभिन्न ब्याज दरों के अनुसार अनुमानित EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान की जानकारी दी गई है।
| ब्याज दर | मासिक EMI | कुल ब्याज | कुल भुगतान |
|---|---|---|---|
| 10% | ₹21,247 | ₹2.74,822 | ₹12.74,822 |
| 11% | ₹21,742 | ₹3.04,545 | ₹13.04,545 |
| 12% | ₹22,244 | ₹3.34,667 | ₹13.34,667 |
| 13% | ₹22,753 | ₹3.65,184 | ₹13.65,184 |
| 14% | ₹23,268 | ₹3.96,095 | ₹13.96,095 |
| 15% | ₹23,790 | ₹4.27,396 | ₹14.27,396 |
| 16% | ₹24,318 | ₹4.,59,083 | ₹14.59,083 |
नोट: वास्तविक EMI बैंक, NBFC, प्रोसेसिंग शुल्क, क्रेडिट स्कोर और अन्य शर्तों के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है। लोन लेने से पहले संबंधित संस्था के EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके सही गणना अवश्य करें।
इसे भी पढ़ें: 7 लाख पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी होगी? जानिए ब्याज दर और अवधि के अनुसार पूरी गणना
यदि ब्याज दर 15% हो तो EMI कितनी होगी?
मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन 15% वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए लिया है।
ऐसी स्थिति में:
- लोन राशि: ₹10,00,000
- अवधि: 5 वर्ष
- ब्याज दर: 15%
- EMI: लगभग ₹23,790
इस अवधि में आपको कुल लगभग ₹14,27,396 का भुगतान करना होगा, जिसमें लगभग ₹4,27,396 ब्याज होगा।
क्या 10 लाख पर्सनल लोन लेना सही रहेगा?
10 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेना आपके लिए सही रहेगा या नहीं, यह आपकी मासिक आय, मौजूदा खर्चों और अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार आपकी कुल EMI आपकी मासिक आय के 35% से 40% के बीच रहनी चाहिए। इससे आप बिना अधिक आर्थिक दबाव के अपनी किस्तों का भुगतान कर सकते हैं और दैनिक खर्चों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।
| मासिक आय | सुरक्षित EMI |
|---|---|
| ₹40,000 | ₹16,000 तक |
| ₹50,000 | ₹20,000 तक |
| ₹60,000 | ₹24,000 तक |
| ₹70,000 | ₹28,000 तक |
| ₹80,000 | ₹32,000 तक |
यदि आपकी मासिक आय ₹60,000 या उससे अधिक है और पहले से कोई बड़ा लोन नहीं चल रहा है, तो 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन चुकाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। हालांकि लोन लेने से पहले अपनी पूरी वित्तीय स्थिति का आकलन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: HDFC बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें? जानिए ब्याज दर, पात्रता और पूरी प्रक्रिया
EMI बढ़ाकर लोन जल्दी कैसे खत्म करें?
अधिकांश लोग लोन लेते समय केवल यह देखते हैं कि उनकी मासिक EMI कितनी बनेगी, लेकिन यदि आप हर महीने थोड़ी अतिरिक्त राशि का भुगतान करते हैं तो लोन की अवधि कम हो सकती है और कुल ब्याज में भी अच्छी बचत हो सकती है। छोटी-सी अतिरिक्त EMI भी लंबे समय में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। नीचे दिए गए उदाहरण से समझिए कि अतिरिक्त भुगतान करने पर लोन कितनी जल्दी समाप्त हो सकता है।
| मासिक भुगतान | अनुमानित अवधि | ब्याज मे लाभ |
|---|---|---|
| ₹22,244 | 60 महीने | कुल ब्याज ₹3.34,667 |
| ₹25,127 | 51 महीने | ₹53,200 की बचत |
| ₹27,228 | 46 महीने | ₹82,191 की बचत |
| ₹27,228 | 42 महीने | ₹1,05,091 की बचत |
यदि आप 10 लाख के लोन जो 12% ब्याज दर पर लिया है उसकी हर माह ईएमआई ₹2000 से ₹5000 अतिरिक्त रखते हैं तो आप लगभग ₹50,000 से ₹1,00,000 तक ब्याज मे बचत कर सकते हैं। इससे आप जल्दी लोन से छुटकारा पा सकते है। लेकिन ध्यान रखे ज्यादा ईएमआई आपकी राजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित ना करे।
यदि आपकी आय समय के साथ बढ़ती है, तो अतिरिक्त EMI या आंशिक प्रीपेमेंट करने की कोशिश करें। इससे लोन जल्दी खत्म होगा और आपको कुल मिलाकर कम ब्याज चुकाना पड़ेगा। यह गणना 12% ब्याज दर के अनुसार की गई हैं यदि ब्याजदर ज्यादा होता है तो ब्याज मे बचत और ज्यादा हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 30 साल के लिए 70 लाख होम लोन के लिए ईएमआई क्या है? ब्याज सहित पूरी जानकारी
क्या प्रीपेमेंट करके लोन जल्दी खत्म करना सही फैसला है?
यदि आपके पास समय-समय पर बोनस, इन्सेन्टिव, टैक्स रिफंड या किसी अन्य स्रोत से अतिरिक्त आय आती है, तो उसका कुछ हिस्सा लोन प्रीपेमेंट में लगाना एक अच्छा वित्तीय निर्णय हो सकता है। प्रीपेमेंट करने से आपके लोन का मूलधन (Principal Amount) तेजी से कम होता है, जिसके कारण भविष्य में लगने वाला ब्याज भी काफी घट जाता है।
उदाहरण के लिए, यदि आप हर साल ₹50,000 का प्रीपेमेंट करते हैं, तो लोन की अवधि कई महीने कम हो सकती है और हजारों रुपये के ब्याज की बचत हो सकती है। हालांकि प्रीपेमेंट करने से पहले बैंक या NBFC की शर्तें और संभावित प्रीपेमेंट शुल्क जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी अतिरिक्त शुल्क का सामना न करना पड़े।
10 लाख पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
1. ब्याज दरों की तुलना करें
पर्सनल लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों और NBFC की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। कई बार दो संस्थानों के बीच ब्याज दर में केवल 1% या 2% का अंतर होता है, लेकिन इससे कुल ब्याज भुगतान में हजारों रुपये का फर्क पड़ सकता है। इसलिए केवल उस बैंक को न चुनें जहां आपका खाता है, बल्कि अलग-अलग ऑफर्स की तुलना करके सबसे किफायती विकल्प चुनने का प्रयास करें।
2. प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क देखें
कई लोग केवल ब्याज दर पर ध्यान देते हैं, जबकि लोन की वास्तविक लागत में प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, प्रीपेमेंट चार्ज और अन्य शुल्क भी शामिल हो सकते हैं। कुछ बैंक कम ब्याज दर दिखाते हैं लेकिन प्रोसेसिंग फीस अधिक लेते हैं। इसलिए लोन आवेदन करने से पहले सभी शुल्कों की जानकारी अच्छी तरह प्राप्त करें, ताकि बाद में कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न आए और आप सही निर्णय ले सकें।
3. अपनी EMI चुकाने की क्षमता जांचें
लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि बनने वाली EMI आपकी मासिक आय और खर्चों के अनुसार आराम से चुकाई जा सकती है। यदि EMI आपकी आय का बहुत बड़ा हिस्सा ले लेती है, तो भविष्य में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। सामान्यतः कुल EMI आपकी मासिक आय के 35% से 40% के बीच होनी चाहिए। इससे आप लोन चुकाने के साथ-साथ अपनी अन्य आवश्यकताओं और बचत को भी जारी रख सकते हैं।
4. क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाए रखें
पर्सनल लोन की मंजूरी और ब्याज दर काफी हद तक आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। यदि आपका CIBIL स्कोर 750 या उससे अधिक है, तो बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन देने के लिए अधिक तैयार रहते हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर यह दर्शाता है कि आपने पहले लिए गए लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर किया है। इसलिए लोन आवेदन से पहले अपना क्रेडिट स्कोर अवश्य जांच लें।
5. जरूरत के अनुसार ही लोन लें
कई बार बैंक आपकी पात्रता के अनुसार जरूरत से अधिक लोन ऑफर कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको पूरी राशि लेनी ही चाहिए। जितनी अधिक लोन राशि होगी, उतनी ही अधिक EMI और ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। इसलिए केवल उतनी ही राशि उधार लें जितनी वास्तव में आपकी जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक है। इससे आप अनावश्यक कर्ज और अतिरिक्त ब्याज के बोझ से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पर्सनल लोन कितना मिल सकता है? जानिए ज्यादा लोन पाने का पूरा तरीका
10 लाख पर्सनल लोन के लिए पात्रता क्या होती है?
हर बैंक और NBFC की पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं, लेकिन सामान्यतः आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौकरीपेशा, स्वरोजगार (Self-Employed) और व्यवसायी व्यक्ति पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्थिर आय, अच्छा क्रेडिट स्कोर और नियमित आय का स्रोत होना भी जरूरी माना जाता है। बेहतर वित्तीय प्रोफाइल वाले आवेदकों को लोन स्वीकृति और कम ब्याज दर मिलने की संभावना अधिक रहती है।
10 लाख पर्सनल लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
पर्सनल लोन के लिए आमतौर पर बहुत कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। अधिकांश बैंक निम्नलिखित दस्तावेज मांगते हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछले 3 से 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
- सैलरी स्लिप (नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए)
- आयकर रिटर्न (स्वरोजगार व्यक्तियों के लिए)
- पते का प्रमाण
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई बैंक डिजिटल वेरिफिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों की प्रक्रिया को और आसान बना देते हैं।
10 लाख पर्सनल लोन पर ब्याज कम कैसे कर सकते हैं?
पर्सनल लोन पर लगने वाली ब्याज दर सीधे तौर पर आपके क्रेडिट प्रोफाइल, आय, रोजगार की स्थिरता और बैंक के साथ आपके संबंध पर निर्भर करती है। यदि आप कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें, तो कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं और पूरे लोन कार्यकाल के दौरान हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। कम ब्याज दर का मतलब न केवल कम EMI होता है, बल्कि कुल ब्याज भुगतान भी काफी कम हो जाता है।
कम ब्याज दर पाने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें:
- CIBIL स्कोर 750 या उससे अधिक बनाए रखें।
- एक साथ कई बैंकों में लोन आवेदन करने से बचें।
- समय पर क्रेडिट कार्ड और पुराने लोन की EMI का भुगतान करें।
- स्थिर नौकरी या नियमित आय का रिकॉर्ड बनाए रखें।
- जिस बैंक में आपका सैलरी अकाउंट है, वहां से ऑफर जरूर जांचें।
- अलग-अलग बैंकों और NBFC की ब्याज दरों की तुलना करें।
- कम लोन अवधि चुनने पर भी कई बार बेहतर ब्याज दर मिल सकती है।
इन बातों का पालन करके आप 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर कम ब्याज दर प्राप्त करने की संभावना बढ़ा सकते हैं और लोन की कुल लागत को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रेपो रेट बढ़ने या घटने से आपके लोन की EMI पर क्या असर पड़ता है? आसान भाषा में समझें पूरा गणित
10 लाख पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
अभी के समय मे 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना काफी आसान हो गया है। अधिकांश बैंक और NBFC ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लोन आवेदन की सुविधा प्रदान करते हैं। यदि आपके दस्तावेज पूरे हैं और आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो कई मामलों में लोन कुछ घंटों या कुछ दिनों के भीतर स्वीकृत हो सकता है। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया को आसान चरणों में बताया गया है।
स्टेप 1: अपनी पात्रता जांचें
सबसे पहले बैंक या NBFC की वेबसाइट पर जाकर लोन की पात्रता शर्तें देखें। अपनी आय, आयु, नौकरी की स्थिति और CIBIL स्कोर की जांच करें ताकि यह पता चल सके कि आप लोन के लिए योग्य हैं या नहीं।
स्टेप 2: ब्याज दर और ऑफर्स की तुलना करें
किसी एक बैंक में आवेदन करने से पहले अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, लोन अवधि और अन्य शुल्कों की तुलना करें। इससे आपको बेहतर और किफायती लोन विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।
स्टेप 3: आवश्यक दस्तावेज तैयार करें
लोन आवेदन से पहले आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप, आय प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इससे आवेदन प्रक्रिया तेज हो जाती है।
स्टेप 4: ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करें
आप बैंक की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी शाखा में जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, रोजगार और आय संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 5: दस्तावेज सत्यापन पूरा करें
बैंक आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन करता है। कुछ मामलों में वीडियो KYC या आपके नंबर पर कॉल करके भी वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
स्टेप 6: लोन स्वीकृति का इंतजार करें
आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज और जानकारी सही पाए जाने पर बैंक आपकी लोन पात्रता का मूल्यांकन करता है। लोन की स्वीकृति मिलने पर आपको लोन ऑफर, ब्याज दर और EMI की जानकारी दे दी जाती है।
स्टेप 7: लोन राशि अपने खाते में प्राप्त करें
लोन एग्रीमेंट स्वीकार करने के बाद स्वीकृत राशि (Approval Amount) सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके बाद तय समय पर आपके लोन की EMI शुरू हो जाती है।
ध्यान दे: आवेदन करने से पहले अपना CIBIL स्कोर जांच लें। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर जल्दी लोन स्वीकृति (Approval) मिलने व कम ब्याज दर मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: Delinquency और Default में क्या अंतर है? जानिए आपके Credit Score पर इसका असर होगा
निष्कर्ष (Conclusion)
5 साल के लिए 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन की EMI ब्याज दर के अनुसार लगभग ₹21,247 से ₹24,318 के बीच हो सकती है। यदि ब्याज दर 12% है तो EMI लगभग ₹22,244 बनती है। लोन लेने से पहले अपनी आय, खर्च और भुगतान क्षमता का सही आकलन जरूर करें। साथ ही यदि संभव हो तो समय-समय पर प्रीपेमेंट या अतिरिक्त EMI देकर लोन जल्दी समाप्त करने का प्रयास करें, जिससे ब्याज में अच्छी बचत हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
5 साल के लिए 10 लाख पर्सनल लोन की EMI कितनी होगी?
5 साल की अवधि के लिए 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन की EMI ब्याज दर के अनुसार बदलती है। सामान्यतः यह लगभग ₹21,247 से ₹24,318 के बीच हो सकती है। 12% ब्याज दर पर EMI लगभग ₹22,244 बनती है।
10 लाख पर्सनल लोन पर कुल कितना ब्याज देना पड़ता है?
कुल ब्याज राशि ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, 15% वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल के लिए 10 लाख रुपये के लोन पर लगभग ₹4.27 लाख ब्याज देना पड़ सकता है।
क्या 10 लाख का पर्सनल लोन बिना गारंटी मिल सकता है?
हाँ, अधिकांश पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड होते हैं। इसका मतलब है कि लोन लेने के लिए आपको घर, जमीन, सोना या किसी अन्य संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है।
10 लाख पर्सनल लोन के लिए कितना CIBIL स्कोर होना चाहिए?
आमतौर पर 750 या उससे अधिक CIBIL स्कोर को अच्छा माना जाता है। बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर लोन स्वीकृत होने की संभावना बढ़ती है और कम ब्याज दर मिलने का अवसर भी मिलता है।
क्या पर्सनल लोन की EMI बाद में बढ़ाई जा सकती है?
हाँ, यदि आपकी आय बढ़ जाती है तो आप अतिरिक्त भुगतान या आंशिक प्रीपेमेंट कर सकते हैं। इससे लोन की अवधि कम हो सकती है और कुल ब्याज भुगतान में भी अच्छी बचत हो सकती है।
क्या पर्सनल लोन का प्रीपेमेंट फायदेमंद होता है?
प्रीपेमेंट करने से लोन का मूलधन तेजी से कम होता है, जिससे भविष्य में लगने वाला ब्याज घट जाता है। इससे लोन जल्दी समाप्त हो सकता है और कुल भुगतान की राशि भी कम हो सकती है।
10 लाख पर्सनल लोन लेने के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
न्यूनतम आय की शर्तें बैंक और NBFC के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। सामान्यतः ₹35,000 से ₹50,000 मासिक आय वाले आवेदक 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए पात्र हो सकते हैं।
क्या कम ब्याज दर पाने के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर जरूरी है?
हाँ, अच्छा क्रेडिट स्कोर बैंक को यह विश्वास दिलाता है कि आप समय पर भुगतान करने वाले ग्राहक हैं। इसी कारण बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को कम ब्याज दर मिलने की संभावना अधिक रहती है।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख में दी गई EMI, ब्याज दर, कुल ब्याज और कुल भुगतान संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी एवं अनुमान के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। वास्तविक EMI और लोन की शर्तें बैंक, NBFC, आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, CIBIL स्कोर, आय, प्रोसेसिंग फीस तथा अन्य नियमों के आधार पर अलग हो सकती हैं। किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन लेने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की आधिकारिक जानकारी अवश्य जांचें और आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। यह लेख केवल शैक्षिक एवं सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसे वित्तीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए।
PayWithRing ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें? जानिए ब्याज दर, पात्रता, EMI और पूरी प्रक्रिया
सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना कितना खतरनाक है? क्यों बन सकता हैं सबसे बड़ा आर्थिक खतरा?
