Kissht Loan App Kya Hai, Kissht Loan ऐप से कितना लोन मिलता है, Kissht Loan App से लोन लेने पर कितना ब्याज लगता है। इसके अलावा Kissht Loan से संबंधित सारी जानकारी हम इस पोस्ट शेयर करेंगे।
दोस्तों हर किसी इंसान के जीवन में उतार चढाव आते रहते हैं। समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता है। कभी कभी ऐसा समय भी आता है जब हम पैसे के लिए बहुत परेशान हो जाते हैं। ऐसे समय मे यदि हम किसी दोस्त या रिश्तेदार से पैसे मांगने भी जाते हैं तो वो भी पैसे देने से इंकार कर देते हैं। और जब कही से पैसे का इंतजाम नहीं हो पाता है तो जल्दबाजी में हम ऐसे किसी वित्तीय संस्थान या फिर आनलाइन ऐप से लोन ले लेते हैं। जिनके बारे में हमें ज्यादा कुछ मालूम नहीं होता है। जिसके कारण बाद मे हमें और अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं।
पर्सनल लोन लेना चाहते तो ना करें जल्दबाजी
यदि आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आप लोन लेने से पहले इस पोस्ट को जरूर पढ़ लें। क्योंकि कही आप भी जल्दबाजी में कुछ गलती ना कर बैठे जिसके कारण आपको बाद मे पछताना पड़े। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो बिना सोचे समझे लोन ले लेते हैं। फिर बाद में परेशान होते रहते हैं। क्योंकि आजकल बहुत से ऐसे ऐप है जो लोन के बारे मे बहुत ज्यादा बढा चढ़ा कर बताते हैं जबकि वास्तव मे ऐसा कुछ नहीं होता है।
सही जानकारी लेकर करें अप्लाई
बहुत से ऐप ऐसे भी हैं जो आपको बिना किसी शुल्क के लोन देने का दावा करते हैं। मगर जब लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो वो आपके लोन पर बहुत ज्यादा चार्ज लगा देते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले लोन के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आज एक लोन देने वाले ऐप के बारे में बिल्कुल सही जानकारी देने वाले हैं। इसी के साथ शुरू करते हैं Kissht Loan App Review In Hindi

Kissht Loan App क्या है?
Kissht Loan App एक आनलाइन लोन Provide करने वाला ऐप है। जो आपकी वित्तीय सहायता के लिए बनाया गया है। इस ऐप से लोन लेने की सारी प्रक्रिया आनलाइन है। इस ऐप के जरिए घर बैठे मोबाइल फोन से लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इस ऐप की गूगल प्ले स्टोर से लगभग 10 Million डाउनलोड हो चुके हैं। और इस ऐप की रेटिंग की बात करे तो इस ऐप की 5.0 मे से 4.6 की रेटिंग है। यह ऐप आरबीआई द्वारा रजिस्टर्ड है। आजकल इस ऐप की लोन अवधि और चार्ज को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। इन सभी को हम इस पोस्ट मे Discuss करेंगे। और आपको बताएंगे की इस ऐप मे क्या अच्छा है और क्या बुरा है।
Kissht Loan App से कितना लोन लिया जा सकता हैं?
यदि आप Kissht Loan App से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो Kissht ऐप आपसे दावा करता है कि आपको इस ऐप से 5 हजार रूपए से लेकर 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन मिल सकता हैं। लोन रकम की सीमा आपके प्रोफाइल पर भी निर्भर करती हैं। ऐप की तरफ से बताया जाता है कि आप 5 हजार से पांच लाख रुपए के बीच मे लोन ले सकते हैं।
देखा जाए तो लोन की राशि लोन लेने वाले व्यक्ति की रिस्क प्रोफाइल पर भी निर्भर करती है। हर लोन देने वाली कंपनी लोन देने से पहले लोन लेने वाले व्यक्ति के बारे मे कुछ डाटा इकट्ठा करती है जिसे जांचने के बाद लोन की राशि निर्धारित की जाती है। यदि किसी व्यक्ति ने पहले कभी कही से भी लोन लिया था। जिसे वह निर्धारित समय मे नहीं चुका पाया हो तो ऐसे मे जब अगली बार कही से भी लोन के लिए अप्लाई करेगा तो वहां से बहुत कम लोन मिलने की संभावना रहेगी या लोन मंजूर नहीं होगा।
ICICI Bank Personal Loan 2026: ब्याज दर, EMI, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन की पूरी जानकारी
Kissht Loan App से कितने दिनों के लिए लोन मिलता है?
Kissht Loan App से 3 महीने से 60 महीने के लिए पर्सनल लोन लिया जा सकता है। इस अवधि में आप Kissht Loan App से लिए लोन को किस्तों में चुका सकते हैं। इस ऐप पर लोन की समय-सीमा भी आपको परेशानी मे डाल सकती है। यह ऐप आपको 6 महीने से 60 महीने के समय के लिए लोन देने का दावा करता है मगर लोन लेते वक्त आपको पता चलेगा कि यह केवल कुछ दिनों के लिए ही लोन देता है।
इसके 60 माह के Tenure को लेकर बहुत से लोग भ्रमित हैं। इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि 60 महीने का Tenure केवल क्रेडिट लाइन के लिए है। या फिर आपने इस ऐप से पहले कई बार लोन लिया है जिसे आपने सही समय पर चुका दिया है तो आपको लोन चुकाने के लिए अधिक समय भी मिल सकता हैं। और यदि आप पहली बार इस ऐप से लोन ले रहे हैं तो आपको केवल 15 दिनों से 45 दिनों तक के लिए भी लोन मिल सकता है।
Kissht Loan App से लिये लोन को कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?
आप Kissht Loan App से लिये गये Personal Loan को किसी भी काम मे इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे पढ़ाई लिखाई पर, जरूरी सामान खरीदने में, दवाई के लिए, कही घूमने जाने में। जहां आप चाहें वहां इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी रूकावट नहीं हैं।
Kissht Loan App से कितने प्रकार के लोन लिया जाता हैं?
Instant Personal Loan
- लोन की रकम: ₹5,000 से ₹5 लाख तक
- रीपेमेंट अवधि: 6 से 60 महीने तक
- ब्याज दर: 1% प्रति माह से शुरू
- आवेदन का माधयम: 100% ऑनलाइन
Business Loan
- लोन की रकम: ₹5 लाख तक
- रीपेमेंट अवधि: 60 महीने तक
- प्रक्रिया का समय: 24 से 48 घंटे
- माधयम: ऑनलाइन व ऑफलाइन
Loan Against Property
- लोन की रकम: ₹60 लाख तक
- रीपेमंट अवधि : 84 महीने तक
- प्रक्रिया का समय: 3 दिन तक
- माधयम: ऑनलाइन व ऑफलाइन
Kissht Loan App से लोन लेने पर कितना ब्याज लगता है?
Kissht ऐप से पर्सनल लोन पर ब्याज दर 1% प्रति माह से शुरू होता है, जबकि लोन का APR 17% से 45% तक भी जा सकता है। हालांकि ब्याज दर लोन की राशि, लोन की अवधि व अन्य फैक्टर्स पर भी निर्भर करती हैं।
Kissht Loan App से आप विभिन्न लोन प्रदाताओं (Lenders) से लोन प्राप्त करते है जिनकी ब्याज दरें अलग अलग हो सकती है इसलिए लोन देने वाले Lender की ब्याज दरों की पुष्टि अवश्य करें।
Instant Personal Loan ₹50,000: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, दस्तावेज और पैसा मिलने की पूरी प्रक्रिया
Kissht Personal Loan के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
यदि आप Kissht Personal Loan के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसकी पात्रता शर्तों को समझना जरूरी है। यदि आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया आसान हो सकती है।
| पात्रता | विवरण |
|---|---|
| राष्ट्रीयता | आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। |
| आयु सीमा | आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। |
| जरूरी दस्तावेज़ | आवेदन के लिए सेल्फी, पैन कार्ड और आधार कार्ड आवश्यक हैं। |
| आय प्रमाण (Income Proof) | सामान्यतः आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, अधिक राशि के लोन के लिए आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर आय प्रमाण मांगा जा सकता है। |
| कौन आवेदन कर सकता है? | वेतनभोगी (Salaried), स्वरोजगार (Self-Employed), छोटे व्यवसाय के मालिक (Small Business Owners) और MSME संचालक आवेदन कर सकते हैं। |
आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांचें
लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी अनुमानित पात्रता जांच लेना एक अच्छा कदम होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आपकी आय और अन्य वित्तीय जानकारी के आधार पर आप कितनी लोन राशि के लिए पात्र हो सकते हैं।
हमारे Personal Loan Eligibility Calculator (पर्सनल लोन पात्रता कैलकुलेटर) का इस्तेमाल करें और कुछ ही सेकंड में अपनी अनुमानित लोन पात्रता जानें।
Kissht Loan App के लिए कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है?
Kissht Loan App से लोन लेने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज है-
- आधार कार्ड
- पेनकार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- सेल्फी
Kissht Loan App से लोन कैसे अप्लाई करें?
Kissht Loan App से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको ये Step फोलो करने होते हैं।
सबसे पहले आपको Kissht Loan App इंस्टाल करना है।
- अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना है।
- कुछ बेसिक परमिशन को Accept करना है।
- अपना आधार कार्ड, पेनकार्ड आदि को अपलोड करना है।
- अपनी लोन की Eligibility चेक करें।
- लोन को चुनें।
- लोन Approval के बाद लोन का पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
क्या आपको पर्सनल लोन की जरूरत है लेकिन हर बैंक से आवेदन अस्वीकार हो रहा है? जानिए इसकी वजह और समाधान
Kissht Loan ऐप की खामियां क्या है?
किस्त लोन ऐप मे बहुत सी खामियां हैं। जो हर किसी को मालूम होना चाहिए। इस ऐप मे निम्न खामियां हैं।
- इस ऐप पर लोन का समय 6 से 60 महिने का बताया जाता है मगर जब लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो केवल एक से डेढ़ महीने के लिए लोन मिलता है। जो इस ऐप की बहुत बडी कमी है।
- लोन पर जितना ब्याज बताया जाता है उससे कही ज्यादा ब्याज वसूला जाता है।
- किस्त समय पर न भरने पर बहुत ज्यादा पेनाल्टी लगा दी जाती है।
- आपको पहली बार मे बहुत कम रूपए का लोन भी मिल सकता है।
- कम रकम के लोन मे से भी प्रोसेसिंग फीस और शुल्क के नाम पर कुछ राशि काट ली जाती हैं। जिसके बाद आपको बहुत कम रकम मिलती है।
Kissht Loan Customer Care Number
ईमेल: care@kissht.com
कॉल: 080 44745884 / 080 62816309
Faqs: किस्त ऐप पर्सनल लोन
Kissht से पर्सनल लोन क्या है?
Kissht एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों को आसान और त्वरित पर्सनल लोन प्रदान करता है। आप इसका उपयोग मेडिकल, शिक्षा, यात्रा, शादी आदि जैसे किसी भी व्यक्तिगत जरूरत के लिए कर सकते हैं।
Kissht से कितने रुपये तक का लोन मिल सकता है?
Kissht से आप ₹5,000 से लेकर ₹5,00,000 तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
लोन चुकाने की अवधि कितनी होती है?
लोन चुकाने की अवधि 3 महीने से लेकर 24 महीने तक होती है।
लोन लेने के लिए पात्रता क्या है?
आपकी उम्र 21 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आपके पास एक स्थायी आय का स्रोत होना चाहिए
एक वैध आधार और पैन कार्ड आवश्यक है।
Kissht पर्सनल लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?
ब्याज दर 18% से 33% प्रति वर्ष तक हो सकती है, जो आपके क्रेडिट स्कोर और प्रोफाइल पर निर्भर करती है।
लोन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक स्टेटमेंट (पिछले 3-6 महीने)
सैलरी स्लिप या इनकम प्रूफ
Kissht लोन आवेदन कैसे करें?
Kissht ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
KYC प्रक्रिया पूरी करें।
लोन राशि और अवधि चुनें।
दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
लोन स्वीकृति में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 5 से 10 मिनट में लोन स्वीकृति हो जाती है और राशि तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
क्या पूर्व भुगतान या फोरक्लोज़र संभव है?
हाँ, आप लोन का पूर्व भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शुल्क लग सकते हैं। यह Kissht की नीति पर निर्भर करता है।
यदि लोन चुकाने में देरी हो जाए तो क्या होगा?
समय पर लोन नहीं चुकाने पर लेट फीस और पेनल्टी लग सकती है। साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है।
निष्कर्ष: दोस्तों आपने इस पोस्ट के माध्यम से Kissht Loan App के बारे में सबकुछ जाना जैसे Kissht Loan App Se Loan Kaise Lete Hai, Kissht लोन ऐप पर कितना लोन मिलता है, किस्त लोन ऐप से लोन लेने पर कितना ब्याज लगता है, इसके अलावा और भी बहुत सी जानकारी जो किस्त लोन ऐप से लोन लेने के लिए जरूरी है। हमनें Kissht लोन ऐप के बारे में सारी अच्छाईयां और बुराईयों को बताया है। जिनके अनुसार आप इस ऐप को लोन लेने के लिए चुन सकते है।
अस्वीकरण (Disclaimer):
Fincoloan.com पर दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक एवं सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है और यह किसी भी प्रकार की वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह नहीं है।
हम हमेशा सटीक जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बैंक या वित्तीय संस्थान के नियम, ब्याज दरें और नीतियां समय समय पर बदल सकती हैं। इसलिए किसी भी निर्णय से पहले संबंधित बैंक या विशेषज्ञ से पुष्टि करें।
हमारे कैलकुलेटर व टूल्स केवल अनुमानित परिणाम देते हैं। वास्तविक ईएमआई, ब्याज, शुल्क व कुल भुगतान राशि अलग हो सकती हैं।
fincoloan.com किसी भी बैंक, एनबीएफसी या वित्तीय संस्था का आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं है और किसी भी लोन की स्वीकृति, अस्वीकृति या उससे जुड़े वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा
इसे भी पढ़ें- Insta Money Loan App Se Loan Kaise Le, Insta Money Loan Online Apply
Paysense Loan App Se Loan Kaise Le, Paysense Online Review In Hindi
Flex Salary Loan App Se Loan Kaise Milega, Flax Salary Loan Online Apply
