उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन की ब्याज दर, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन की ब्याज दर, पात्रता, दस्तावेज, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

Ujjivan Small Finance Bank Home Loan: अपना खुद का घर होना लगभग हर परिवार का सपना होता है। लेकिन घर खरीदने, नया मकान बनाने या पुराने घर की मरम्मत कराने के लिए एक साथ बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं होता। ऐसे में होम लोन इस सपने को पूरा करने का सबसे अच्छा विकल्प बन जाता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) भी ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की होम लोन योजनाएं उपलब्ध कराता है। बैंक केवल नया घर खरीदने के लिए ही नहीं, बल्कि घर बनाने, घर की मरम्मत, प्लॉट खरीदकर निर्माण करने और प्रॉपर्टी के बदले लोन (Home Equity Loan) जैसी सुविधाएं भी देता है।

इस पोस्ट में आप उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन की ब्याज दर, लोन की सभी स्कीम, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, EMI, विशेषताएं और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की पूरी जानकारी आसान भाषा में जानेंगे।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन की ब्याज दर, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन के मुख्य बिन्दु

विवरणजानकारी
बैंक का नामUjjivan Small Finance Bank
लोन का प्रकारHome Loan
ब्याज दर9.5% से 18.99% वार्षिक
अधिकतम लोन राशि₹75 लाख तक
न्यूनतम लोन राशि₹2 लाख
लोन अवधि3 वर्ष से 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस1% से 2% + GST
ब्याज का प्रकारReducing Balance
आवेदनऑनलाइन और ऑफलाइन

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन की ब्याज दर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की होम लोन ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिए एक जैसी नहीं होती। यह आपकी आय, क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score), नौकरी या व्यवसाय, लोन राशि, प्रॉपर्टी और चुनी गई स्कीम पर निर्भर करती है।

वर्तमान में बैंक विभिन्न होम लोन के लिए लगभग 9.5% से 18.99% वार्षिक तक ब्याज दर लेता है।

यदि आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, आय नियमित है और पहले से कोई लोन डिफॉल्ट नहीं है, तो कम ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

उज्जीवन बैंक किन-किन प्रकार के होम लोन देता है?

बैंक मुख्य रूप से निम्नलिखित छः प्रकार के होम लोन उपलब्ध कराता है।

  • Home Improvement Loan
  • Home Ready / Under-Construction Purchase Loan
  • Composite Home Loan
  • Home Equity Loan
  • Home Loan – Self Construction
  • Home Loan Top Up Loan

1. Home Improvement Loan

यदि आपका घर पहले से बना हुआ है और आप उसमें सुधार करना चाहते हैं, तो आप Home Improvement Loan के तहत लोन ले सकते है।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹2 लाख से ₹25 लाख
ब्याज दर11% से 17.99% तक
प्रोसेसिंग फीस₹3350 + GST
अवधि39 महीने से 15 वर्ष तक

2. Home Ready / Under-Construction Purchase Loan

Home Ready / Under-Construction Purchase Loan: तैयार घर खरीदने या अपने प्लॉट पर नया घर बनाने के लिए दिया जाने वाला होम लोन।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹75 लाख तक
ब्याज दर9.99% से 16%
प्रोसेसिंग फीस₹3350 + GST
अवधि20 वर्ष तक

3. Composite Home Loan

यदि आपने अभी तक प्लॉट नहीं खरीदा है और प्लॉट खरीदकर उसी पर मकान बनाना चाहते हैं, तो इस लोन के अंतर्गत बैंक प्लॉट खरीदने और उस पर घर बनाने के लिए एक साथ लोन उपलब्ध कराता है।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹50 लाख तक
ब्याज दर10.75% से 13.99%
प्रोसेसिंग फीस₹3,350 + GST
अवधि20 वर्ष तक

4. Home Equity Loan (Non Housing Loan)

यह सामान्य होम लोन नहीं है बल्कि Loan Against Property की तरह कार्य करता है।

यदि आपके पास पहले से घर है तो उसकी वैल्यू के आधार पर बैंक लोन देता है। इसका उपयोग आप

  • बिजनेस
  • बच्चों की पढ़ाई
  • शादी
  • मेडिकल खर्च
  • पुराने लोन का भुगतान
  • अन्य व्यक्तिगत जरूरतों

के लिए किया जा सकता है।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹75 लाख तक
ब्याज दर9.5% से 18.99%
प्रोसेसिंग फीस₹3,350 + GST 
अवधि15 वर्ष तक

इसे भी पढ़ें: प्रॉपर्टी लोन की ब्याज दर कितनी है और कम ब्याज पर Loan Against Property कैसे लें?

5. Home Loan – Self Construction

यदि आप अपनी खाली जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं, तो आप Home Loan – Self Construction के तहत लोन ले सकते है।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹5 लाख से ₹50 लाख
ब्याज दर10.75% से 13.99%
प्रोसेसिंग फीस₹3,350 + GST
अवधि20 वर्ष तक

6. Home Loan Top Up Loan

यदि आपने पहले भी उज्जीवन से होम लोन लिया है और अब आपको और पैसे की जरूरत है तो आप Home Loan Top Up Loan के तहत लोन ले सकते है।

विवरणजानकारी
लोन राशि₹1 से ₹10 लाख तक
ब्याज दर10.49% से 13.99%
प्रोसेसिंग फीस₹0
अवधि39 महीने से 84 महीने तक

सभी प्रकार कर लोन की ब्याज दर

होम लोन योजनाब्याज दर
Home Improvement Loan11% से 17.99%
Home Ready / Under-Construction Purchase Loan9.99% से 16%
Composite Home Loan10.75% से 13.99%
Home Equity Loan9.5% से 18.99%
Home Loan – Self Construction10.75% से 13.99%
Home Loan Top Up Loan10.49% से 13.99%

इसे भी पढ़ें: इंडिया शेल्टर होम लोन: ब्याज दर, पात्रता, प्रोसेसिंग फीस, और आवेदन की पूरी जानकारी

कौन-कौन से अन्य शुल्क देने पड़ सकते हैं?

होम लोन लेते समय केवल ब्याज ही नहीं बल्कि कई अन्य शुल्क भी देने होते हैं।

शुल्कविवरण
CLADUM Charges0.75% से 2%
Late Payment Chargeबकाया राशि का 2.5%
Duplicate Statement₹100
Duplicate Amortization Schedule₹100
Prepayment ChargesReducing Rate वाले अधिकांश व्यक्तिगत भुगतान पर शून्य
Foreclosureस्वयं भुगतान करने पर शून्य, अन्य बैंक से भुगतान पर 3%

ध्यान दें: सभी शुल्कों पर लागू होने पर GST भी अलग से देना होता है। वही Home Equity Loan/Commercial Purchase Loans के लिए शुल्क अलग हो सकते है।

CLADUM Charges क्या होते हैं?

बहुत से लोगों को CLADUM Charges का अर्थ समझ नहीं आता।

इसमें कई प्रकार के शुल्क शामिल रहते हैं।

  • C – Credit Charges
  • L – Legal Charges
  • A – Administrative Charges
  • D – Documentation Charges
  • U – Upkeep of Documents
  • M – Maintenance Charges

ये सभी शुल्क मिलाकर बैंक एक निश्चित प्रतिशत के रूप में वसूल सकता है।

इसे भी पढ़ें: होम लोन लेते समय कौन-कौन से Charges लगते हैं? जानिए होम लोन के सभी छिपे खर्च और जरूरी बातें

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

बैंक निम्न प्रकार के आवेदकों को होम लोन देता है।

  • नौकरीपेशा व्यक्ति
  • स्वरोजगार करने वाले
  • व्यवसायी
  • प्रोफेशनल
  • किसान (कुछ योजनाओं में)
  • सह-आवेदक के साथ आवेदन करने वाले व्यक्ति

होम लोन लेने की पात्रता

बैंक आवेदन स्वीकार करने से पहले कई बातों की जांच करता है।

मुख्य पात्रता इस प्रकार होती है।

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • नियमित आय का स्रोत होना चाहिए।
  • अच्छा सिबिल स्कोर होना चाहिए।
  • आयु बैंक के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।
  • EMI चुकाने की क्षमता होनी चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

होम लोन के लिए सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं।

पहचान प्रमाण

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

पता प्रमाण

  • आधार
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस

आय संबंधी दस्तावेज

  • सैलरी स्लिप
  • बैंक स्टेटमेंट
  • Form-16
  • आयकर रिटर्न
  • व्यवसाय के दस्तावेज

प्रॉपर्टी दस्तावेज

  • सेल डीड
  • एग्रीमेंट
  • नक्शा
  • NOC
  • अन्य आवश्यक कागजात

लोन लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

1. ब्याज दर की तुलना जरूर करें

होम लोन लेने से पहले केवल एक बैंक पर निर्भर न रहें। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क की तुलना करें। इससे आपको कम लागत वाला होम लोन चुनने में मदद मिलेगी।

2. सभी शुल्क पहले ही पूछ लें

केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, लीगल फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज, फोरक्लोजर चार्ज, लेट पेमेंट पेनल्टी और अन्य शुल्कों की जानकारी भी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि बाद में किसी अतिरिक्त खर्च का सामना न करना पड़े।

3. अपनी आय के अनुसार EMI चुनें

EMI ऐसी रखें जिसे आप हर महीने बिना किसी आर्थिक परेशानी के समय पर चुका सकें। बहुत अधिक EMI चुनने से आपके मासिक बजट पर दबाव बढ़ सकता है।

4. जरूरत के अनुसार लोन अवधि चुनें

यदि आपकी आय अच्छी है और आप अधिक EMI दे सकते हैं, तो कम अवधि का लोन चुनें। इससे कुल ब्याज कम देना पड़ता है। वहीं यदि कम EMI चाहिए, तो लंबी अवधि चुन सकते हैं, लेकिन इसमें कुल ब्याज अधिक हो सकता है।

5. हर EMI समय पर जमा करें

EMI का भुगतान हमेशा समय पर करें। इससे आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा बना रहता है और भविष्य में किसी भी प्रकार का लोन लेने में आसानी होती है। देर से भुगतान करने पर पेनल्टी भी लग सकती है।

6. सभी दस्तावेज और शर्तें ध्यान से पढ़ें

लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी नियम, ब्याज दर, शुल्क, प्रीपेमेंट, फोरक्लोजर और अन्य शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें। यदि किसी बात की जानकारी स्पष्ट न हो, तो बैंक से पहले ही पूछकर समझ लें।

अपने लोन की EMI कैसे कम की जा सकती है?

यदि आप कम EMI चाहते हैं तो

  • अधिक डाउन पेमेंट करें।
  • कम ब्याज वाले लोन चुनें।
  • अच्छा सिबिल स्कोर बनाए रखें।
  • लंबी अवधि चुन सकते हैं।
  • समय-समय पर प्री-पेमेंट करें।

सुझाव: लोन लेने से पहले हमारे Loan EMI Calculator (लोन ईएमआई कैलकुलेटर) का उपयोग करके अलग-अलग अवधि और ब्याज दर पर EMI की तुलना जरूर करें। यदि आपके पास पहले से होम लोन है तो Loan Balance Transfer Calculator (लोन बैलेंस ट्रांसफर कैलकुलेटर) की मदद से यह भी देख सकते हैं कि दूसरे बैंक में लोन ट्रांसफर करने से कितनी बचत हो सकती है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन के लिए आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है।

ऑनलाइन

  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Home Loan सेक्शन खोलें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • बैंक का प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद लोन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ऑफलाइन

  • नजदीकी शाखा जाएं।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी दस्तावेज जमा करें।
  • बैंक आपकी पात्रता की जांच करेगा।
  • लोन स्वीकृत होने पर राशि जारी कर दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Ujjivan Small Finance Bank Home Loan पर कितना लोन मिल सकता है?

बैंक विभिन्न लोन प्रकार के अनुसार ₹2 लाख से ₹75 लाख तक लोन उपलब्ध कराता है। अंतिम राशि आपकी पात्रता और प्रॉपर्टी की वैल्यू पर निर्भर करती है।

होम लोन की ब्याज दर कितनी है?

अलग-अलग लोन के अनुसार लगभग 9.5% से 18.99% वार्षिक तक ब्याज दर हो सकती है।

क्या प्लॉट खरीदने के लिए भी लोन मिलता है?

हाँ। Composite Home Loan के तहत प्लॉट खरीदकर उस पर घर बनाने के लिए लोन लिया जा सकता है।

Home Equity Loan क्या है?

यह प्रॉपर्टी के बदले मिलने वाला लोन है, जिसका उपयोग शिक्षा, बिजनेस, शादी, मेडिकल खर्च या अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

अधिकतम लोन अवधि कितनी है?

योजना के अनुसार अधिकतम अवधि 20 वर्ष तक हो सकती है।

क्या समय से पहले लोन चुकाया जा सकता है?

हाँ। लागू नियमों के अनुसार स्वयं के स्रोत से प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर करने पर कई मामलों में कोई शुल्क नहीं लिया जाता, जबकि अन्य बैंक या संस्थान से लोन लेकर भुगतान करने पर निर्धारित शुल्क लागू हो सकता है।

निष्कर्ष

यदि आप नया घर खरीदना चाहते हैं, अपना मकान बनवाना चाहते हैं, पुराने घर की मरम्मत कराना चाहते हैं या प्लॉट खरीदकर उस पर निर्माण करना चाहते हैं, तो Ujjivan Small Finance Bank Home Loan एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बैंक अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग योजनाएं उपलब्ध कराता है, जिससे ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार सही लोन चुन सकते हैं।

हालांकि, आवेदन करने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, CLADUM चार्ज, EMI, कुल लागत और सभी नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। साथ ही हमारे Loan Eligibility Calculator (लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर) से अपनी पात्रता, Loan EMI Calculator (लोन ईएमआई कैलकुलेटर) से मासिक किस्त और लोन के लिए जरूरी दस्तावेज: Checklist Generator की मदद से आवश्यक दस्तावेजों की सूची पहले ही तैयार कर लें। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

यदि आप केवल लोन ही नहीं बल्कि पैसे का सही प्रबंधन, बचत, निवेश और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के तरीके सीखना चाहते हैं, तो हमारी ई-बुक “फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं – नौकरी से निवेश तक का सफर” भी जरूर पढ़ें।

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई ब्याज दर, शुल्क, लोन राशि, पात्रता और अन्य जानकारी उपलब्ध बैंक विवरण के आधार पर तैयार की गई है। समय-समय पर बैंक अपनी शर्तों, ब्याज दरों और शुल्कों में बदलाव कर सकता है। इसलिए होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक जानकारी और नवीनतम नियमों की पुष्टि अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: मकान की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा: ब्याज दर, योग्यता, जरूरी दस्तावेज

प्रवीन कुमार

प्रवीन कुमार एक फाइनेंस ब्लॉगर और कंटेंट राइटर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से लोन, बैंकिंग, ईएमआई, क्रेडिट स्कोर, SIP, म्यूचुअल फंड, निवेश और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर लेख लिख रहे हैं। वे Fincoloan.com और Paisawale.in ब्लॉग के संस्थापक हैं। इन्होंने B.Ed तथा M.Sc. की शिक्षा प्राप्त की है और ‘फाइनेंशियल फ्रीडम कैसे पाएं: नौकरी से निवेश तक का सफर’ नामक हिंदी ई-बुक भी लिखी है।

प्रातिक्रिया दे