RBI की रेपो रेट में संभावित कटौती से होम लोन की ब्याज दरों में बड़ी गिरावट आने वाली है। जानिए कैसे आप भी 6.6% ब्याज पर ले सकते हैं होम लोन।

अब सिर्फ 6.6% ब्याज दर पर मिल सकता है होम लोन, जानिए वजह!
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक रेपो रेट में 125 बेसिस प्वाइंट तक कटौती कर सकता है।
क्या होगा असर?
रेपो रेट में कमी का सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर पड़ता है। अगर जून से अगस्त के बीच RBI 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है, जिससे होम लोन की दरें और भी कम हो जाएंगी।
फायदा किसे होगा?
इसका सबसे बड़ा फायदा नए होम लोन लेने वालों को मिलेगा। मौजूदा समय में कई बैंक 8% से अधिक ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं, लेकिन कटौती के बाद ये दर घटकर 6.6% तक आ सकती है। हालांकि इसके लिए क्रेडिट स्कोर 800 से ऊपर होना चाहिए।
बैंकिंग सेक्टर में हलचल
RBI की संभावित नीति बदलावों के चलते बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पांइट की कटौती की हैं। इसके साथ-साथ बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया हैं।
क्यो होगी रेपो रेट में कटौती?
SBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कम महंगाई दर और धीमी ग्रौथ के चलते रेपो रेट में कमी देखी जा सकती हैं। और इसे गोल्डीलॉक्स पीरियड यानी ब्याज दरों में कटौती का सही समय बताया।
रीपोर्ट में ये भी बताया गया की यदि महंगाई और घटती रही तो मार्च 2026 तक रेपो रेट में तकरीबन 150 बेसिस पांइट की कमी होने की संभावना है। इसका सीधा असर होम लोन की ब्याज दरों पर पड़ेगा।
मौजूदा होम लोन ब्याज दरें:
बैंक का नाम | होम लोन ब्याज दरें |
Canara Bank | 7.95% |
HDFC Bank | 8.7% |
Union Bank | 7.85% |
Central Bank | 7.85% |
ICICI Bank | 8.7% |
क्या करें आप?
- अपना क्रेडिट स्कोर 800+ बनाकर रखें इससे न्यूनतम ब्याज दर लोन मिलने की संभावना होगी
- होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़े दिन इंतज़ार करें
- बैंकों और RBI की नई पॉलिसी पर नज़र रखें
- संभावित दरों में गिरावट का फायदा उठाए
- रेपो रेट कम होने पर होम लोन के लिए अप्लाई करें
- जिससे आपको कम ब्याज दर पर होम लोन लेने का मौका मिल सकता हैं।
निष्कर्ष:
अगर RBI की पॉलिसी में अपेक्षित बदलाव होता है, तो यह होम बायर्स के लिए बड़ा अवसर हो सकता है। 6.6% जैसी कम ब्याज दरें होम लोन को पहले से कहीं ज्यादा किफायती बना देंगी।
इसे भी पढ़ें – इमरजेंसी लोन कैसे मिलेगा? तुरंत लोन पाने का सबसे आसान तरीका जानिए