20 लाख के होम लोन पर EMI कितनी होगी? जानें PNB की 8.5% ब्याज दर पर 20 और 30 लाख लोन पर कुल भुगतान, ब्याज राशि और जरूरी योग्यताएं।
PNB होम लोन 2025: जानिए 20 लाख लोन पर कितनी ईएमआई देनी होगी
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है, जो किफायती ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान करता है। अगर आप 20 लाख या 30 लाख रुपये तक का होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि EMI कितनी बनेगी और कुल कितना भुगतान करना होगा।
PNB होम लोन की ब्याज दरें (2025)
वर्तमान में PNB 8% से 10% की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। आपके CIBIL स्कोर, इनकम और लोन अवधि के आधार पर ब्याज दर तय होती है। एक औसतन ब्याज दर 8.5% मानकर EMI की गणना की गई है।
20 लाख के होम लोन 30 साल के लिए लेने पर EMI और ब्याज
विवरण | जानकारी |
---|---|
लोन राशि | ₹20 लाख |
ब्याज दर | 8.5% सालाना |
लोन अवधि | 30 साल |
मासिक EMI | ₹15,378 |
कुल भुगतान | ₹55,36,175 |
कुल ब्याज | ₹35,36,175 |
30 लाख के होम लोन 30 साल के लिए लेने पर EMI और ब्याज
विवरण | जानकारी |
---|---|
लोन राशि | ₹30 लाख |
ब्याज दर | 8.5% सालाना |
लोन अवधि | 30 साल |
मासिक EMI | ₹23.067 |
कुल भुगतान | ₹83,05,263 |
कुल ब्याज | ₹53,04,263 |
इस तरह से यदि आप ₹20 और ₹30 लाख का होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी EMI क्रमशः₹15,378 व ₹23,067 प्रति माह होगी। कुल भुगतान ₹35,3,175 व ₹53,04,263 होगा।
होम लोन योग्यता (Eligibility)
- नियमित इनकम सोर्स होना चाहिए।
- प्रॉपर्टी खरीदने और घर बनाने की योजना स्पष्ट होनी चाहिए।
- अच्छा सिबिल स्कोर (700 या अधिक) होना जरूरी है।
- प्रॉपर्टी लीगल क्लियर होनी चाहिए।
होम लोन के फायदे
- लंबी अवधि में घर खरीदने की सुविधा।
- आयकर में छूट के लाभ (धारा 80C और 24B)।
- प्रॉपर्टी के मालिक बनने का सपना पूरा होता है।
- लंबी अवधि होने के कारण ईएमआई का बोझ कम रहता हैं।
PNB होम लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
- पहचान पत्र (आधार/पैन कार्ड)
- पते का प्रमाण
- इनकम प्रूफ (सैलरी स्लिप/ITR)
- प्रॉपर्टी के लीगल डॉक्युमेंट्स
- फोटोग्राफ्स
EMI कम करने के स्मार्ट टिप्स
- ज्यादा डाउन पेमेंट करें
- अच्छा CIBIL स्कोर बनाए रखें
- EMI कैलकुलेटर से तुलना कर बेस्ट ऑफर चुनें
- समय से प्री-पेमेंट करें
होम लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
- EMI आपकी मासिक आय का 30-40% से अधिक नहीं होनी चाहिए
- ब्याज दर पर बैंक से स्पष्ट जानकारी लें
- प्रोसेसिंग फीस, लीगल चार्ज और अन्य छिपे शुल्क की जांच करें
- ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या PNB से ऑनलाइन होम लोन अप्लाई कर सकते हैं?
हां, आप PNB की वेबसाइट या ब्रांच में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या सिबिल स्कोर कम हो तो लोन मिलेगा?
नहीं, कम सिबिल स्कोर होने पर लोन मिलने की संभावना कम होती है।
PNB होम लोन में न्यूनतम लोन राशि कितनी है?
आवेदक के अनुसार लोन की रकम ₹5 लाख से शुरू होकर अधिकतम आपकी योग्यता के अनुसार तय होती है।
क्या जॉइंट होम लोन लेना फायदेमंद है?
हां, इससे एलिजिबिलिटी बढ़ती है और टैक्स छूट भी अलग अलग मिलती है।
PNB होम लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी है?
पीएनबी होम लोन के तहत 0.35% या ₹2500 से ₹15,000 के बीच प्रोसेसिंग फीस हो सकती है।
EMI चुकाने में देरी पर क्या पेनल्टी लगती है?
हां, EMI मिस होने पर लेट फीस और ब्याज पेनल्टी लगती है। और आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता हैं।
ऑनलाइन लोन लेने के 5 आसान तरीके – पाएं तुरंत लोन मिनटों में
ICICI Bank Personal Loan: कम ब्याज दरों पर पाएं 10 लाख तक लोन, जानें EMI की पूरी डिटेल
अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी वित्तीय कारवाई से पहले किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।