Fincoloan.com

लोन पूरा चुकाने के बाद क्या करें

आखिरी EMI भरने के बाद केवल रसीद लेना काफी नहीं है। लोन खाता पूरी तरह बंद कराने के लिए कुछ जरूरी काम करने होते हैं।

Fincoloan.com

अंतिम खाता विवरण की जाँच करें

आखिरी किस्त कटने के बाद बैंक से अंतिम स्टेटमेंट लें। सुनिश्चित करें कि उसमें कुल बकाया रकम शून्य दिख रही हो।

Fincoloan.com

NOC या क्लोजर लेटर लें

बैंक से No Objection Certificate प्राप्त करें। इसमें अपना नाम, खाता नंबर, बंद होने की तारीख और कोई बकाया न होने की पुष्टि देखें।

Fincoloan.com

मूल कागज और गिरवी चीजें लें

सुरक्षित लोन के मामले में बैंक में जमा अपने ओरिजिनल प्रॉपर्टी के कागजात, एफडी या अन्य गिरवी सामान तुरंत वापस प्राप्त करें।

Fincoloan.com

संपत्ति से बैंक का अधिकार हटवाएँ

गाड़ी या संपत्ति के मामले में सरकारी रिकॉर्ड और आरटीओ से बैंक का हाइपोथिकेशन या अधिकार नियमानुसार हटवाना जरूरी है।

Fincoloan.com

Auto-Debit और NACH बंद कराएँ

बैंक से अपने-आप EMI कटने की ऑटो-डेबिट या NACH सुविधा को रद्द कराएँ, ताकि खाता बंद होने के बाद भी पैसे न कटें।

Fincoloan.com

CIBIL रिपोर्ट में स्टेटस देखें

कुछ हफ्तों बाद अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें। सुनिश्चित करें कि आपका लोन खाता वहाँ बंद या Closed दिखाई दे रहा है।

Fincoloan.com

सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखें

NOC और लोन बंद होने के सभी प्रमाण की फिजिकल और डिजिटल कॉपी संभाल कर रखें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न आए।

Fincoloan.com

📖 पूरी जानकारी पढ़ें

इस विषय की पूरी जानकारी जानने के लिए मुख्य आर्टिकल पढ़ें।

पूरी जानकारी पढ़ें ➔
Fincoloan.com

🔎 अपनी NOC में ये चीजें जांचें

NOC प्राप्त होने पर सबसे पहले ये छोटी जांच करें।

NOC की शुरूआती छोटी जांच

  • NOC में अपना नाम, लोन खाता संख्या, लोन का प्रकार का मिलान करें।
  • अपना लोन खाते में बकाया शून्य की पुष्टि करें।
  • ईएमआई के अलावा कोई अन्य चार्ज बकाया नहीं हो इसकी पुष्टि करें।
  • लोन समाप्त होने की तारीख का मिलान सही हो।
  • लोन कैसे समाप्त हुआ- Closed, Foreclosed या Settled देखें।

NOC को No Objection Certificate कहा जाता है। कुछ बैंक इसे No-Dues Certificate या Loan Closure Letter जैसे नाम से भी दे सकते हैं।

लोन की NOC कैसे प्राप्त करें जानें
Fincoloan.com

⚠️ डिस्क्लेमर

यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

Fincoloan.com