मिनिमम ड्यू भरने से पूरा बिल खत्म नहीं होता। बाकी रकम पर ब्याज लग सकता है। आसान हिसाब से आगे समझिए।
मान लें आपके क्रेडिट कार्ड का बिल ₹30,000 है और मिनिमम ड्यू ₹1,500 है। यह ₹1,500 केवल न्यूनतम जरूरी भुगतान है, इसे पूरा बिल ना समझे।
₹1,500 भरने के बाद भी ₹28,500 बकाया रहेगा। यानी मिनिमम ड्यू भरने से बाकी कर्ज खत्म नहीं होता।
तय तारीख तक मिनिमम ड्यू चुकाने पर आम तौर पर लेट पेमेंट शुल्क से बच सकते हैं। लेकिन बाकी बकाया पर ब्याज लग सकता है।
उदाहरण के लिए: अगर ₹28,500 बकाया है और उसके लिए मासिक ब्याज 3.5% है यानी: ₹28,500 × 3.5% = लगभग ₹998 यह केवल एक अनुमान है।
वास्तविक ब्याज खरीदारी और भुगतान की तारीख, कार्ड की ब्याज दर, नई खरीदारी तथा लागू शुल्क के कारण अलग हो सकता है।
ऐसा करने से बकाया चुकाने में लंबा समय लग सकता है और कुल ब्याज बढ़ सकता है। इससे कर्ज लंबे समय तक चल सकता है।
संभव हो तो पूरा स्टेटमेंट बकाया बिल चुकाएँ। पूरा भुगतान संभव न हो तो मिनिमम ड्यू से अधिक भुगतान करने से बकाया जल्दी कम होगा।
इस विषय को विस्तार से समझने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
अपनी जरूरत के अनुसार क्रेडिट कार्ड विकल्प खोजें और उनकी मुख्य जानकारी देखें।
यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर, शुल्क और नियम अलग-अलग हो सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड और लोन से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी Stories नीचे देखें।